Mukesh Sharma
ShareChat
click to see wallet page
@mukeshdadri31
mukeshdadri31
Mukesh Sharma
@mukeshdadri31
मंत्री, हरियाणा प्रदेश, मिशन मोदी सेना
2️⃣7️⃣❗0️⃣4️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ *♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️* *!! जो चाहोगे सो पाओगे !!* °°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°° एक साधु था, वह रोज घाट के किनारे बैठ कर चिल्लाया करता था, “जो चाहोगे सो पाओगे”, जो चाहोगे सो पाओगे।” बहुत से लोग वहाँ से गुजरते थे पर कोई भी उसकी बात पर ध्यान नहीं देता था और सब उसे एक पागल आदमी समझते थे। एक दिन एक युवक वहाँ से गुजरा और उसने उस साधु की आवाज सुनी, “जो चाहोगे सो पाओगे”, जो चाहोगे सो पाओगे।” और आवाज सुनते ही उसके पास चला गया। उसने साधु से पूछा- “महाराज आप बोल रहे थे कि ‘जो चाहोगे सो पाओगे’ तो क्या आप मुझको वो दे सकते हो जो मैं चाहता हूँ?” साधु उसकी बात को सुनकर बोला- “हाँ बेटा तुम जो कुछ भी चाहता है मैं उसे जरुर दुँगा, बस तुम्हें मेरी बात माननी होगी। लेकिन पहले ये तो बताओ कि तुम्हें आखिर चाहिये क्या?” युवक बोला- “मेरी एक ही ख्वाहिश है मैं हीरों का बहुत बड़ा व्यापारी बनना चाहता हूँ।” साधू बोला, “कोई बात नहीं, मैं तुम्हें एक हीरा और एक मोती देता हूँ, उससे तुम जितने भी हीरे मोती बनाना चाहोगे बना पाओगे!” और ऐसा कहते हुए साधु ने अपना हाथ आदमी की हथेली पर रखते हुए कहा, “पुत्र, मैं तुम्हें दुनिया का सबसे अनमोल हीरा दे रहा हूं, लोग इसे ‘समय’ कहते हैं, इसे तेजी से अपनी मुट्ठी में पकड़ लो और इसे कभी मत गंवाना, तुम इससे जितने चाहो उतने हीरे बना सकते हो।” युवक अभी कुछ सोच ही रहा था कि साधु उसका दूसरी हथेली, पकड़ते हुए बोला, “पुत्र, इसे पकड़ो, यह दुनिया का सबसे कीमती मोती है, लोग इसे 'धैर्य' कहते हैं, जब कभी समय देने के बावजूद परिणाम ना मिलें तो इस कीमती मोती को धारण कर लेना, याद रखन जिसके पास यह मोती है, वह दुनिया में कुछ भी प्राप्त कर सकता है।” युवक गम्भीरता से साधु की बातों पर विचार करता है और निश्चय करता है कि आज से वह कभी अपना समय बर्वाद नहीं करेगा और हमेशा धैर्य से काम लेगा। और ऐसा सोचकर वह हीरों के एक बहुत बड़े व्यापारी के यहाँ काम शुरू करता है और अपने मेहनत और ईमानदारी के बल पर एक दिन खुद भी हीरों का बहुत बड़ा व्यापारी बनता है। *शिक्षा:-* मित्रों, ‘समय’ और ‘धैर्य’ वह दो हीरे-मोती हैं जिनके बल पर हम बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। अतः ज़रूरी है कि हम अपने कीमती समय को बर्वाद ना करें और अपनी मंज़िल तक पहुँचने के लिए धैर्य से काम लें। *सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।* *जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।* ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️ #📒 मेरी डायरी #☝ मेरे विचार
. *जय श्री राम* *सोमवार, 27 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार* 🔶TMC की निर्ममता ने मां को रुला दिया, ...माटी को घुसपैठियों के हवाले कर दिया: पीएम मोदी का ममता पर करारा हमला 🔶आतंकिस्तान का स्पेस मिशनः चीन ने लॉन्च किया पाकिस्तान का चौथा सैटेलाइट, छिपा है असली मकसद 🔶पाक‍िस्‍तान में लश्कर कमांडर को गोल‍ियों से भूना, हाफ‍िज सईद का था बेहद खास 🔶मन की बात का 133वां एपिसोड:मोदी बोले- जनगणना दुनिया का सबसे बड़ा अभियान, अब तक 1 करोड़ 20 लाख घरों की लिस्टिंग हुई 🔶​AAP छोड़ने वाले तीसरे सांसद को केंद्र की सिक्योरिटी:भज्जी और राघव चड्‌ढा को पहले मिल चुकी; साहनी बोले- केजरीवाल ने इस्तीफा मांगा 🔶ट्रंप के खिलाफ शब्द नहीं निकलते; ईरानी सांसद ने पाक को लताड़ा, कहा-भरोसेमंद नहीं 🔶 अलग-अलग हिस्सों में था हथियार, मौके पर जोड़कर किया तैयार... US में डिनर के दौरान गोलीबारी में चौंकाने वाले खुलासे, यहीं हुआ था पूर्व राष्ट्रपति रीगन पर हमला 🔶​​दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: टेकऑफ के दौरान प्लेन के इंजन में लगी आग, 6 यात्री झुलसे; पायलट ने ऐसे बचाई 232 यात्रियों की जान 🔶​​​FTA: भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता आज, 70 फीसदी भारतीय उत्पादों को मिलेगा शुल्क मुक्त प्रवेश 🔶​​PM Modi: पीएम मोदी आज सिक्किम और कल से यूपी के दौरे पर, राज्यों को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात 🔶Heat Wave Action Plan: दिल्ली के स्कूलों में छुट्टी से पहले बच्चे पिएंगे ORS, नोएडा में सुबह 7:30 से कक्षाएं 🔶West Asia LIVE: सीजफायर के बीच लेबनान पर इस्राइल का बड़ा हमला, 14 लोगों की मौत; 37 घायल 🔶जापान में आया जलजला, कांपने लगी धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से हाहाकार 🔶ऑल वेदर तकनीक से लैस होगी जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन:30 अप्रैल से चलेगी, 6 घंटे में पूरा करेगी सफर; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा 🔶गुजरात न‍िकाय चुनाव में 57.8% वोटिंग:मतदान के दौरान हार्ट अटैक से जामनगर नगर निगम में AAP कैंडिडेट समेत 3 की मौत 🔶भोपाल-त्रासदी की यह तस्वीर लेने वाले रघु राय का निधन:कहा था- उस मासूम चेहरे में जो सन्नाटा था, वो किसी भी चीख से भी ज्यादा तेज था 🔶UP में सरकारी बचत योजनाओं से लोगों का मोहभंग! डाकघर की FD और RD में 50% की गिरावट, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े 🔶नोएडा इंजीनियर मौत मामला: SIT रिपोर्ट के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, असंतुष्ट पिता बोले- हताशा में डूबा हूं 🔶बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तोते भी माने जाएंगे जंगली जानवर 🔶बंगाल चुनाव के लिए सुरक्षा कवच तैयार, CAPF का पहरा, 100 मीटर के घेरे में ‘नो एंट्री’, चप्पे-चप्पे पर CCTV 🔶भारत उन देशों में शामिल, जहां फेसबुक, इंस्टाग्राम ख़ुद कंटेंट पर रोक लगा सकते हैं: रिपोर्ट 🔷IPL 2026 : सुपर ओवर में KKR की जीत, LSG की लगातार 5वीं हार; रिंकू-नरेन बने हीरो 🔷IPL 2026 : साई सुदर्शन की शानदार अर्धशतकीय पारी, गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ 8 विकेट से जीता मैच *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!* जय हो🙏 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️
#☝अनमोल ज्ञान #📒 मेरी डायरी #👫 हमारी ज़िन्दगी #🙏सुविचार📿 #☝ मेरे विचार
☝अनमोल ज्ञान - जिनके साथ रहने से, या मिलने से, साथ बिताने से, या बातें करने से, రగగ ही दुःख दोगुनी हो जाएं आधा और खुशियाँ बस यही अपनों की परिभाषा है। जिनके साथ रहने से, या मिलने से, साथ बिताने से, या बातें करने से, రగగ ही दुःख दोगुनी हो जाएं आधा और खुशियाँ बस यही अपनों की परिभाषा है। - ShareChat