Mukesh Sharma
ShareChat
click to see wallet page
@mukeshdadri31
mukeshdadri31
Mukesh Sharma
@mukeshdadri31
मंत्री, हरियाणा प्रदेश, मिशन मोदी सेना
*आज इस पोस्ट को पढ़कर सारी ज़िन्दगी की टेंशन खत्म हो जायेगी*। *एक व्यक्ति काफी दिनों से चिंतित चल रहा था जिसके कारण वह काफी चिड़चिड़ा तथा तनाव में रहने लगा था। वह इस बात से परेशान था कि घर के सारे खर्चे उसे ही उठाने पड़ते हैं, पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के ऊपर है, किसी ना किसी रिश्तेदार का उसके यहाँ आना जाना लगा ही रहता है, *इन्ही बातों को सोच सोच कर वह काफी परेशान रहता था तथा बच्चों को अक्सर डांट देता था तथा अपनी पत्नी से भी ज्यादातर उसका किसी न किसी बात पर झगड़ा चलता रहता था*। *एक दिन उसका बेटा उसके पास आया और बोला पिताजी मेरा स्कूल का होमवर्क करा दीजिये, वह व्यक्ति पहले से ही तनाव में था तो उसने बेटे को डांट कर भगा दिया लेकिन जब थोड़ी देर बाद उसका गुस्सा शांत हुआ तो वह बेटे के पास गया तो देखा कि बेटा सोया हुआ है और उसके हाथ में उसके होमवर्क की कॉपी है। उसने कॉपी लेकर देखी और जैसे ही उसने कॉपी नीचे रखनी चाही, उसकी नजर होमवर्क के टाइटल पर पड़ी*। *होमवर्क का टाइटल था* ********************* *वे चीजें जो हमें शुरू में अच्छी नहीं लगतीं लेकिन बाद में वे अच्छी ही होती हैं*। *इस टाइटल पर बच्चे को एक पैराग्राफ लिखना था जो उसने लिख लिया था। उत्सुकतावश उसने बच्चे का लिखा पढना शुरू किया बच्चे ने लिखा था* ••• ● *मैं अपने फाइनल एग्जाम को बहुंत धन्यवाद् देता हूँ क्योंकि शुरू में तो ये बिलकुल अच्छे नहीं लगते लेकिन इनके बाद स्कूल की छुट्टियाँ पड़ जाती हैं*। ● *मैं ख़राब स्वाद वाली कड़वी दवाइयों को बहुत धन्यवाद् देता हूँ क्योंकि शुरू में तो ये कड़वी लगती हैं लेकिन ये मुझे बीमारी से ठीक करती हैं*। ● *मैं सुबह - सुबह जगाने वाली उस अलार्म घड़ी को बहुत धन्यवाद् देता हूँ जो मुझे हर सुबह बताती है कि मैं जीवित हूँ*। ● *मैं ईश्वर को भी बहुत धन्यवाद देता हूँ जिसने मुझे इतने अच्छे पिता दिए क्योंकि उनकी डांट मुझे शुरू में तो बहुत बुरी लगती है लेकिन वो मेरे लिए खिलौने लाते हैं, मुझे घुमाने ले जाते हैं और मुझे अच्छी अच्छी चीजें खिलाते हैं और मुझे इस बात की ख़ुशी है कि मेरे पास पिता हैं क्योंकि मेरे दोस्त सोहन के तो पिता ही नहीं हैं*। *बच्चे का होमवर्क पढने के बाद वह व्यक्ति जैसे अचानक नींद से जाग गया हो। उसकी सोच बदल सी गयी। बच्चे की लिखी बातें उसके दिमाग में बार बार घूम रही थी। खासकर वह last वाली लाइन। उसकी नींद उड़ गयी थी। फिर वह व्यक्ति थोडा शांत होकर बैठा और उसने अपनी परेशानियों के बारे में सोचना शुरू किया*। ●● *मुझे घर के सारे खर्चे उठाने पड़ते हैं, इसका मतलब है कि मेरे पास घर है और ईश्वर की कृपा से मैं उन लोगों से बेहतर स्थिति में हूँ जिनके पास घर नहीं है!* ●● *मुझे पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है, इसका मतलब है कि मेरा परिवार है, बीवी बच्चे हैं और ईश्वर की कृपा से मैं उन लोगों से ज्यादा खुशनसीब हूँ जिनके पास परिवार नहीं हैं और वो दुनियाँ में बिल्कुल अकेले हैं*। ●● *मेरे यहाँ कोई ना कोई मित्र या रिश्तेदार आता जाता रहता है, इसका मतलब है कि मेरी एक सामाजिक हैसियत है और मेरे पास मेरे सुख दुःख में साथ देने वाले लोग हैं*। *हे ! मेरे भगवान् ! तेरा बहुंत बहुंत शुक्रिया ••• मुझे माफ़ करना, मैं तेरी कृपा को पहचान नहीं पाया।* _*इसके बाद उसकी सोच एकदम से बदल गयी, उसकी सारी परेशानी, सारी चिंता एक दम से जैसे ख़त्म हो गयी। वह एकदम से बदल सा गया। वह भागकर अपने बेटे के पास गया और सोते हुए बेटे को गोद में उठाकर उसके माथे को चूमने लगा और अपने बेटे को तथा ईश्वर को धन्यवाद देने लगा*।_ *हमारे सामने जो भी परेशानियाँ हैं, हम जब तक उनको नकारात्मक नज़रिये से देखते रहेंगे तब तक हम परेशानियों से घिरे रहेंगे लेकिन जैसे ही हम उन्हीं चीजों को, उन्ही परिस्तिथियों को सकारात्मक नज़रिये से देखेंगे, हमारी सोच एकदम से बदल जाएगी, हमारी सारी चिंताएं, सारी परेशानियाँ, सारे तनाव एक दम से ख़त्म हो जायेंगे और हमें मुश्किलों से निकलने के नए - नए रास्ते दिखाई देने लगेंगे।* 💐💐 *अगर आपको बात अच्छी लगे तो उसका अनुकरण करके जिन्दगीको खुशहाल बनाइये*. #☝अनमोल ज्ञान #👫 हमारी ज़िन्दगी #📒 मेरी डायरी #☝ मेरे विचार
. *जय श्री राम* *शनिवार, 16 मई 2026 के मुख्य समाचार* 🔶चीन को रिझाने चले ट्रंप को रूस की सलाह, शांति चाहते हो तो Pak नहीं भारत चुनो 🔶MP हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माना:अयोध्या केस को फैसले का आधार बनाया; मुस्लिमों को नमाज की इजाजत देने का आदेश खारिज 🔶पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि, कांग्रेस बोली- चुनाव खत्म, वसूली शुरू:राहुल ने कहा- ₹3 का झटका आया, बाकी वसूली किस्तों में; अखिलेश बोले- साइकिल ही विकल्प 🔶NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार, छात्रों से वसूले लाखों रुपये 🔶भारत-UAE रिश्तों को मिली नई मजबूती: पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, LPG सप्लाई समेत कई MoU पर साइन 🔶UAE के बाद नीदरलैंड पहुंचे PM मोदी, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत,... 🔶रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहली बार डॉलर के मुकाबले गिरकर 96.07 पर पहुंचा 🔶सुप्रीम कोर्ट बोला- दो एयरलाइन का किराया अलग-अलग क्यों:एक एयरलाइन ₹8000 चार्ज करती है, दूसरी ₹18000; सरकार से कहा- लोगों को थोड़ी राहत दें 🔶एम्स्टर्डम में पीएम मोदी, नीदरलैंड के राजा और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात; ऊर्जा और प्रौद्योगिकी पर होगी चर्चा 🔶​​वाशिंगटन में हुई सफल बातचीत: इस्राइल-लेबनान के बीच 45 दिन तक बढ़ा युद्धविराम 🔶​​​'पसंदीदा शहर चुनने का मौका, 15 मिनट अतिरिक्त समय...', NEET परीक्षा को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अब 21 जून को होगा एग्जाम 🔶​​'अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगा NEET एग्जाम', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- अब गड़बड़ी नहीं होगी 🔶पेट्रोल-डीजल के बाद गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, CNG दो रुपये हुई महंगी; आम जनता की जेब पर महंगाई की दोहरी मार 🔶मानसून के फिर से जल्दी आने की उम्मीद, 26 मई के आसपास केरल में देगा दस्तक : मौसम विभाग 🔶ईरान होर्मुज का रक्षक, सभी के लिए खुला, केवल उन देशों के लिए बंद जो ईरान के साथ युद्ध में: अराघची 🔶​'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान को राजस्थान चैंबर का पूर्ण समर्थन, ​ 'आत्मनिर्भर भारत' को मजबूती देगा प्रदेश का व्यापार जगत 🔶​फर्जी लोग काला कोट पहनकर घूम रहे हैं, CBI कुछ करे; CJI सूर्यकांत को आया गुस्सा 🔶​भीलवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों समेत 3 की मौत 🔶नासिक TCS केस 5 आरोपियों की बेल याचिका खारीज 🔶दिल्ली में 2027 से सिर्फ ई-ऑटो का रजिस्ट्रेशन, वायु प्रदूषण को लेकर CAQM का बड़ा फैसला 🔷'बार-बार खुद को साबित नहीं करूंगा': 2027 विश्वकप पर कोहली की दो टूक; किससे बोले- या भरोसा रखो, या साफ मना करो? 🔷IPL 2026: CSK को करारा झटका, मार्श के तूफान में बिखरी टीम; 7 विकेट से हराया, प्लेऑफ समीकरण बिगड़े *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!* जय हो🙏 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️
*✍️शनिकृपा, सावित्री समर्पण और अमावस्या आत्मचिंतन का पावन संदेश👏* यह पावन पर्व हमारे जीवन में *धर्म, धैर्य, समर्पण और आत्मचिंतन* का दिव्य संदेश लेकर आते हैं। *शनिदेव* हमें सिखाते हैं कि *कर्म का फल अवश्य मिलता है,* इसलिए जीवन में *सत्य, न्याय और निस्वार्थ सेवा* का मार्ग कभी नहीं छोड़ना चाहिए। *अमावस्या* हमें *आत्ममंथन* का अवसर देती है— *बाहरी अंधकार* के बीच *अपने भीतर ज्ञान का दीप जलाने* का संदेश देती है। वहीं *वट सावित्री व्रत* नारी के *अटूट प्रेम, समर्पण और परिवार के प्रति निष्ठा* का पावन प्रतीक है। *सत्संग* हमें बताता है कि जीवन की *सच्ची पूजा* केवल *व्रत और उपवास* नहीं, बल्कि *मन की पवित्रता, वाणी की मधुरता और कर्म की श्रेष्ठता* है। यदि हमारे भीतर *दया, निस्वार्थ सेवा, विनम्रता और प्रभु स्मरण* है, तभी *हर पर्व सार्थक होता है।* आइए, इस शुभ अवसर पर संकल्प लें कि हम अपने जीवन को *सत्य, प्रेम और परमार्थ* से सजाएँगे, ताकि *प्रभु कृपा और शनिदेव का आशीर्वाद* सदैव बना रहे। *संवेदना का बधाई संदेश:* आप सभी को *शनिदेव जन्मोत्सव, ज्येष्ठ अमावस्या एवं वट सावित्री व्रत* की *मंगलमय शुभकामनाएँ।* प्रभु कृपा से आपके जीवन में *सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य* बना रहे। #🙏वट सावित्री पूजा विधि एवं मुहूर्त 🌟 #📿शनि जयंती🪔🙏