
Prabhudas Gavit Navapadakar
@prabhudasgavit
आप बहुमोल हो, यीशु मसीह आपको बहुत प्यार करता है।
यशायाह 30:8-11 HINOVBSI
[8] अब जाकर इसको उनके सामने पत्थर पर खोद, और पुस्तक में लिख कि वह भविष्य के लिये वरन् सदा के लिये साक्षी बनी रहे। [9] क्योंकि वे बलवा करनेवाले लोग और झूठ बोलनेवाले लड़के हैं जो यहोवा की शिक्षा को सुनना नहीं चाहते। [10] वे दर्शियों से कहते हैं, “दर्शी मत बनो; और नबियों से कहते हैं, हमारे लिये ठीक नबूवत मत करो; हम से चिकनी चुपड़ी बातें बोलो, धोखा देनेवाली नबूवत करो। [11] मार्ग से मुड़ो, पथ से हटो, और इस्राएल के पवित्र को हमारे सामने से दूर करो।”
https://bible.com/bible/1683/isa.30.8-11.HINOVBSI #पवित्र बाइबल #📖जीवन का लक्ष्य🤔 #😇मन शांत करने के उपाय #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🌸 सत्य वचन
यशायाह 30:6-7 HINOVBSI
[6] दक्खिन देश के पशुओं के विषय भारी वचन। वे अपनी धन सम्पत्ति को जवान गदहों की पीठ पर, और अपने खजानों को ऊँटों के कूबड़ों पर लादे हुए, संकट और सकेती के देश में होकर, जहाँ सिंह और सिंहनी, नाग और उड़नेवाले तेज विषधर सर्प रहते हैं, उन लोगों के पास जा रहे हैं जिनसे उनको लाभ न होगा। [7] क्योंकि मिस्र की सहायता व्यर्थ और निकम्मी है, इस कारण मैं ने उसको ‘बैठी रहनेवाली रहब’ कहा है।
https://bible.com/bible/1683/isa.30.6-7.HINOVBSI #पवित्र बाइबल #📖जीवन का लक्ष्य🤔 #😇मन शांत करने के उपाय #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🌸 सत्य वचन
यशायाह 29:22-24 HINOVBSI
[22] इस कारण अब्राहम का छुड़ानेवाला यहोवा, याकूब के घराने के विषय यों कहता है, “याकूब को फिर लज्जित होना न पड़ेगा, उसका मुख फिर नीचा न होगा। [23] क्योंकि जब उसके सन्तान मेरा काम देखेंगे, जो मैं उनके बीच में करूँगा, तब वे मेरे नाम को पवित्र ठहराएँगे; वे याकूब के पवित्र को पवित्र मानेंगे, और इस्राएल के परमेश्वर का अति भय मानेंगे। [24] उस समय जिनका मन भटका हो वे बुद्धि प्राप्त करेंगे, और जो कुड़कुड़ाते हैं वे शिक्षा ग्रहण करेंगे।”
https://bible.com/bible/1683/isa.29.22-24.HINOVBSI #पवित्र बाइबल #📖जीवन का लक्ष्य🤔 #😇मन शांत करने के उपाय #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🌸 सत्य वचन
यशायाह 29:17-19 HINOVBSI
[17] क्या अब थोड़े ही दिनों के बीतने पर लबानोन फिर फलदाई बारी न बन जाएगा, और फलदाई बारी जंगल न गिनी जाएगी? [18] उस समय बहिरे पुस्तक की बातें सुनने लगेंगे, और अंधे जिन्हें अभी कुछ नहीं सूझता, वे देखने लगेंगे। [19] नम्र लोग यहोवा के कारण फिर आनन्दित होंगे, और दरिद्र मनुष्य इस्राएल के पवित्र के कारण मगन होंगे।
https://bible.com/bible/1683/isa.29.17-19.HINOVBSI #पवित्र बाइबल #📖जीवन का लक्ष्य🤔 #😇मन शांत करने के उपाय #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🌸 सत्य वचन
यशायाह 29:13-14 HINOVBSI
[13] प्रभु ने कहा, “ये लोग जो मुँह से मेरा आदर करते हुए समीप आते परन्तु अपना मन मुझ से दूर रखते हैं, और जो केवल मनुष्यों की आज्ञा सुन सुनकर मेरा भय मानते हैं; [14] इस कारण सुन; मैं इनके साथ अद्भुत काम वरन् अति अद्भुत और अचम्भे का काम करूँगा, तब इनके बुद्धिमानों की बुद्धि नष्ट होगी, और इनके प्रवीणों की प्रवीणता जाती रहेगी।”
https://bible.com/bible/1683/isa.29.13-14.HINOVBSI #पवित्र बाइबल #📖जीवन का लक्ष्य🤔 #😇मन शांत करने के उपाय #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🌸 सत्य वचन
यशायाह 29:7-8 HINOVBSI
[7] और जातियों की सारी भीड़ जो अरीएल से युद्ध करेगी, और जितने लोग उसके और उसके गढ़ के विरुद्ध लड़ेंगे और उसको संकट में डालेंगे, वे सब रात के देखे हुए स्वप्न के समान ठहरेंगे। [8] और जैसा कोई भूखा स्वप्न में तो देखता है कि वह खा रहा है, परन्तु जागकर देखता है कि उसका पेट भूखा ही है, या कोई प्यासा स्वप्न में देखे कि वह पी रहा है, परन्तु जागकर देखता है कि उसका गला सूखा जाता है और वह प्यासा मर रहा है; वैसी ही उन सब जातियों की भीड़ की दशा होगी जो सिय्योन पर्वत से युद्ध करेंगी।
https://bible.com/bible/1683/isa.29.7-8.HINOVBSI #पवित्र बाइबल #📖जीवन का लक्ष्य🤔 #😇मन शांत करने के उपाय #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🌸 सत्य वचन
यशायाह 29:5-6 HINOVBSI
[5] तब तेरे परदेशी बैरियों की भीड़ सूक्ष्म धूल के समान, और उन भयानक लोगों की भीड़ भूसे के समान उड़ाई जाएगी। [6] सेनाओं का यहोवा अचानक बादल गरजाता, भूमि को कँपाता, और महाध्वनि करता, बवण्डर और आँधी चलाता, और नष्ट करनेवाली अग्नि भड़काता हुआ उसके पास आएगा।
https://bible.com/bible/1683/isa.29.5-6.HINOVBSI #पवित्र बाइबल #📖जीवन का लक्ष्य🤔 #😇मन शांत करने के उपाय #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🌸 सत्य वचन
यशायाह 29:3-4 HINOVBSI
[3] मैं चारों ओर तेरे विरुद्ध छावनी करके तुझे कोटों से घेर लूँगा, और तेरे विरुद्ध गढ़ भी बनाऊँगा। [4] तब तू गिराकर भूमि में डाला जाएगा, और धूल पर से बोलेगा, और तेरी बात भूमि से धीमी धीमी सुनाई देगी; तेरा बोल भूमि पर से प्रेत का सा होगा, और तू धूल में से गुनगुनाकर बोलेगा।
https://bible.com/bible/1683/isa.29.3-4.HINOVBSI #पवित्र बाइबल #📖जीवन का लक्ष्य🤔 #😇मन शांत करने के उपाय #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🌸 सत्य वचन
यशायाह 29:1-2 HINOVBSI
[1] हाय, अरीएल, अरीएल, हाय उस नगर पर जिस में दाऊद छावनी किए हुए रहा! वर्ष पर वर्ष जोड़ते जाओ, उत्सव के पर्व अपने अपने समय पर मनाते जाओ। [2] तौभी मैं तो अरीएल को संकट में डालूँगा, वहाँ रोना पीटना रहेगा, और वह मेरी दृष्टि में सचमुच अरीएल–सा ठहरेगा।
https://bible.com/bible/1683/isa.29.1-2.HINOVBSI #पवित्र बाइबल #📖जीवन का लक्ष्य🤔 #😇मन शांत करने के उपाय #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🌸 सत्य वचन
यशायाह 28:27-29 HINOVBSI
[27] दाँवने की गाड़ी से तो सौंफ दाँई नहीं जाती, और गाड़ी का पहिया जीरे के ऊपर नहीं चलाया जाता; परन्तु सौंफ छड़ी से, और जीरा सोंटे से झाड़ा जाता है। [28] रोटी के अन्न की दाँवनी की जाती है, परन्तु कोई उसको सदा दाँवता नहीं रहता; और न गाड़ी के पहिये न घोड़े उस पर चलाता है, वह उसे चूर चूर नहीं करता। [29] यह भी सेनाओं के यहोवा की ओर से नियुक्त हुआ है; वह अद्भुत युक्तिवाला और महाबुद्धिमान है।
https://bible.com/bible/1683/isa.28.27-29.HINOVBSI #पवित्र बाइबल #📖जीवन का लक्ष्य🤔 #😇मन शांत करने के उपाय #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🌸 सत्य वचन









![पवित्र बाइबल - यशायाह २९:५ ६ जीवन जल २६०३६ ಊತ तब तैरे परदैशी बैरियों की सूक्ष्म धूल कैे समान, और उन ಊಿತ್ भूसै कै भयानक लौगों की समान उड़ाई जाएगी] सेन्ाओं का यहोचा अचानक बादल गरजाता, भूमि कौ कँपाानाा , और महाध्वनि करता , बवुण्डर और औँधीी चलाना , और दृष्ड करनैवाली अग्नि भड़कानाा हुअ छसकै ख्वाास् आएगाा यशायाह २९:५ ६ जीवन जल २६०३६ ಊತ तब तैरे परदैशी बैरियों की सूक्ष्म धूल कैे समान, और उन ಊಿತ್ भूसै कै भयानक लौगों की समान उड़ाई जाएगी] सेन्ाओं का यहोचा अचानक बादल गरजाता, भूमि कौ कँपाानाा , और महाध्वनि करता , बवुण्डर और औँधीी चलाना , और दृष्ड करनैवाली अग्नि भड़कानाा हुअ छसकै ख्वाास् आएगाा - ShareChat पवित्र बाइबल - यशायाह २९:५ ६ जीवन जल २६०३६ ಊತ तब तैरे परदैशी बैरियों की सूक्ष्म धूल कैे समान, और उन ಊಿತ್ भूसै कै भयानक लौगों की समान उड़ाई जाएगी] सेन्ाओं का यहोचा अचानक बादल गरजाता, भूमि कौ कँपाानाा , और महाध्वनि करता , बवुण्डर और औँधीी चलाना , और दृष्ड करनैवाली अग्नि भड़कानाा हुअ छसकै ख्वाास् आएगाा यशायाह २९:५ ६ जीवन जल २६०३६ ಊತ तब तैरे परदैशी बैरियों की सूक्ष्म धूल कैे समान, और उन ಊಿತ್ भूसै कै भयानक लौगों की समान उड़ाई जाएगी] सेन्ाओं का यहोचा अचानक बादल गरजाता, भूमि कौ कँपाानाा , और महाध्वनि करता , बवुण्डर और औँधीी चलाना , और दृष्ड करनैवाली अग्नि भड़कानाा हुअ छसकै ख्वाास् आएगाा - ShareChat](https://cdn4.sharechat.com/bd5223f_s1w/compressed_gm_40_img_99790_155c98cb_1770310096229_sc.jpg?tenant=sc&referrer=user-profile-service%2FrequestType50&f=229_sc.jpg)


