नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर
23 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के तत्वावधान में एक अहम पहल की गई। नालंदा
जिले के थरथरी प्रखंड के डिहा गांव में भीम चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लालती देवी ने की, जबकि मंच संचालन गुंजन देवी द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान उपस्थित रहे। उनके साथ अर्जक संघ के जिला अध्यक्ष कमलेश कमल और मंच के जिला उपाध्यक्ष उमेश पंडित भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है, जिसे बाबा साहब ने “शेरनी का दूध” बताया था—जो पिएगा, वही दहाड़ेगा।
वक्ताओं ने चिंता जताई कि समाज आज भी पाखंडवाद में उलझा हुआ है और बाबा साहब के संघर्षों को भूलता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बाबा साहब ने बहुजन समाज के लिए लड़ाई नहीं लड़ी होती, तो आज स्थिति बेहद अलग होती।
इस दौरान यह भी कहा गया कि समाज के शिक्षित और सक्षम लोगों को अपने कमजोर वर्ग के भाइयों का सहयोग करना चाहिए, लेकिन कई बार ऐसा देखने को नहीं मिलता। इसलिए अब जरूरत है कि बाबा साहब की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया जाए।
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि “चलो गांव की ओर” अभियान के तहत हर गांव में एससी-एसटी और कमजोर वर्गों को जागरूक किया जाएगा।
इस मौके पर सविता देवी, सोनी देवी, गीत देवी, समा देवी, मुनका देवी, शकुंतला देवी और कन्हैया कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
फिलहाल के लिए बस इतना ही, बने रहिए हमारे साथ। #👩🌾खान सर मोटिवेशन💡 #😎मोटिवेशनल गुरु🤘 #VandeBharat