बीच-बचाव में गई पूर्व प्रधान की जान, 24 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार
शादी समारोह के विवाद ने लिया खूनी रूप, लोहे की रॉड और डंडों से पीटकर हत्या
सादुल्लानगर/बलरामपुर। थाना सादुल्लानगर क्षेत्र के परसरामपुर गांव में शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। महिलाओं के बीच कहासुनी के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पूर्व प्रधान व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तेज बहादुर यादव उर्फ बब्बन यादव (57) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चेन स्पाकेट लगी लोहे की रॉड और दो डंडे बरामद किए गए हैं।
गांव में 12 मई को जयकरन कश्यप के बेटे की शादी थी। बारात के दौरान डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। गुरुवार सुबह मौर सेरवाने की रस्म के दौरान महिलाओं के बीच फिर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान गांव के पूर्व प्रधान तेज बहादुर यादव विवाद शांत कराने पहुंचे थे।
आरोप है कि तभी रामदास कश्यप, रिंकू, जयकरन कश्यप और हजारी ने तेज बहादुर यादव पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादुल्लानगर ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल गोण्डा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी सुशीला देवी की तहरीर पर थाना सादुल्लानगर में हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह की निगरानी में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर मथुरा-मनकापुर मार्ग से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी रिंकू ने स्वीकार किया कि उसने चेन स्पाकेट लगी लोहे की रॉड से तेज बहादुर यादव के सिर पर वार किया था, जबकि अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया। घटना के बाद आरोपी हथियारों को गोल्हीपुर के एक बगीचे में झाड़ियों में छिपाकर लखनऊ भागने की तैयारी में थे।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर सभी को न्यायालय भेज दिया है।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
🚨 सादुल्लानगर के परसरामपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना
पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पूर्व प्रधान व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तेज बहादुर यादव उर्फ बब्बन यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चार पहिया वाहनों से पहुंचे दर्जनों हमलावरों ने गांव में हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पूर्व प्रधान पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला किया गया। गोंडा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में भारी तनाव है और पुलिस बल तैनात कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
बेतरतीब ई-रिक्शा संचालन से सादुल्लानगर बाजार में लग रहा रोज जाम
सादुल्लानगर/बलरामपुर। कस्बे के मुख्य बाजार में इन दिनों जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। जामा मस्जिद से लेकर मछली मंडी तक रोजाना घंटों जाम लगने से आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। बाजार में बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित यातायात के कारण राहगीरों, छात्रों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार क्षेत्र में ई-रिक्शा और रिक्शा चालकों द्वारा मनमाने ढंग से वाहन खड़े कर देने से सड़कें संकरी हो जाती हैं, जिससे थोड़ी देर में ही लंबा जाम लग जाता है। कई बार एंबुलेंस और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी जाम में फंसना पड़ता है। भीड़भाड़ के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
दुकानदारों का कहना है कि जाम की समस्या से कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में दिक्कत होती है, जिससे बिक्री प्रभावित हो रही है। कई बार पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाती है, लेकिन कुछ देर बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।
राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में ई-रिक्शा के लिए अलग स्टैंड बनाया जाए, अतिक्रमण हटाया जाए और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
अयोध्या जाने की बात कहकर निकला युवक लापता, थाना में गुमशुदगी दर्ज
सादुल्लानगर/बलरामपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम अचलपुर चौधरी निवासी नंद किशोर चौहान का बेटा युवराज 2 मई 2026 को घर से अयोध्या जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार युवक का मोबाइल पिछले दो दिनों से बंद बता रहा है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
काफी खोजबीन और रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क करने के बाद भी युवराज का कोई सुराग नहीं मिला। युवक के अचानक लापता होने से परिवारजन परेशान हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों ने थाना सादुल्लानगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि युवराज कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 7738311225 एवं 8303178305 पर तत्काल सूचना दें।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
राजकीय नलकूप ठप, किसानों की बढ़ी परेशानी
सादुल्लानगर क्षेत्र में राजकीय नलकूप की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से मनुवागढ़, जिगनी, ऐदहा समेत कई गांवों में सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। गन्ने की फसल सूखने की चिंता में किसान परेशान हैं। किसानों ने जर्जर पाइपलाइन, नालियों और कुलाबों की जल्द मरम्मत की मांग की है। विभागीय अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
रेहरा विकास खंड का “डार्क मॉडल” विकास!
रेहरा विकास खंड के सराय खास में सोमवार को आई आंधी-तूफान के बाद ऐसा अंधेरा छाया कि अब पांचवें दिन भी बिजली के दर्शन नहीं हुए। लगता है बिजली विभाग ने बाजार को “नो लाइट, फुल साइलेंस” योजना में शामिल कर लिया है।
रात 9:45 बजे पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा, लेकिन जिम्मेदारों के मोबाइल और दफ्तरों की बिजली शायद अभी भी चमक रही होगी। जनता जनरेटर, सोलर और मोमबत्ती के भरोसे जिंदगी काट रही है, जबकि अधिकारी और जनप्रतिनिधि मानो “नेटवर्क क्षेत्र से बाहर” चल रहे हों।
ग्रामीणों का कहना है कि अब तो हाल ये है कि लोग बिजली आने की उम्मीद छोड़ चुके हैं। बच्चे पढ़ाई छोड़ मच्छरों से लड़ाई लड़ रहे हैं और बुजुर्ग गर्मी में रात काटने को मजबूर हैं। विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच सराय खास आज भी अंधेरे में अपने “अच्छे दिनों” का इंतजार कर रहा है।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
बलरामपुर में बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन में लापरवाही पर मिडवे अस्पताल सील
बलरामपुर में सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में गॉज (सर्जिकल स्पंज) छोड़ने के गंभीर मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जांच में लापरवाही सामने आने के बाद एसीएमओ की टीम ने मिडवे हॉस्पिटल को सील कर दिया।
पीड़िता की हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल में इलाज के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मामले में महिला सर्जन और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़













