बेतरतीब ई-रिक्शा संचालन से सादुल्लानगर बाजार में लग रहा रोज जाम
सादुल्लानगर/बलरामपुर। कस्बे के मुख्य बाजार में इन दिनों जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। जामा मस्जिद से लेकर मछली मंडी तक रोजाना घंटों जाम लगने से आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। बाजार में बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित यातायात के कारण राहगीरों, छात्रों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार क्षेत्र में ई-रिक्शा और रिक्शा चालकों द्वारा मनमाने ढंग से वाहन खड़े कर देने से सड़कें संकरी हो जाती हैं, जिससे थोड़ी देर में ही लंबा जाम लग जाता है। कई बार एंबुलेंस और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी जाम में फंसना पड़ता है। भीड़भाड़ के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
दुकानदारों का कहना है कि जाम की समस्या से कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में दिक्कत होती है, जिससे बिक्री प्रभावित हो रही है। कई बार पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाती है, लेकिन कुछ देर बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।
राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में ई-रिक्शा के लिए अलग स्टैंड बनाया जाए, अतिक्रमण हटाया जाए और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
अयोध्या जाने की बात कहकर निकला युवक लापता, थाना में गुमशुदगी दर्ज
सादुल्लानगर/बलरामपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम अचलपुर चौधरी निवासी नंद किशोर चौहान का बेटा युवराज 2 मई 2026 को घर से अयोध्या जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार युवक का मोबाइल पिछले दो दिनों से बंद बता रहा है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
काफी खोजबीन और रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क करने के बाद भी युवराज का कोई सुराग नहीं मिला। युवक के अचानक लापता होने से परिवारजन परेशान हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों ने थाना सादुल्लानगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि युवराज कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 7738311225 एवं 8303178305 पर तत्काल सूचना दें।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
राजकीय नलकूप ठप, किसानों की बढ़ी परेशानी
सादुल्लानगर क्षेत्र में राजकीय नलकूप की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से मनुवागढ़, जिगनी, ऐदहा समेत कई गांवों में सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। गन्ने की फसल सूखने की चिंता में किसान परेशान हैं। किसानों ने जर्जर पाइपलाइन, नालियों और कुलाबों की जल्द मरम्मत की मांग की है। विभागीय अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
रेहरा विकास खंड का “डार्क मॉडल” विकास!
रेहरा विकास खंड के सराय खास में सोमवार को आई आंधी-तूफान के बाद ऐसा अंधेरा छाया कि अब पांचवें दिन भी बिजली के दर्शन नहीं हुए। लगता है बिजली विभाग ने बाजार को “नो लाइट, फुल साइलेंस” योजना में शामिल कर लिया है।
रात 9:45 बजे पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा, लेकिन जिम्मेदारों के मोबाइल और दफ्तरों की बिजली शायद अभी भी चमक रही होगी। जनता जनरेटर, सोलर और मोमबत्ती के भरोसे जिंदगी काट रही है, जबकि अधिकारी और जनप्रतिनिधि मानो “नेटवर्क क्षेत्र से बाहर” चल रहे हों।
ग्रामीणों का कहना है कि अब तो हाल ये है कि लोग बिजली आने की उम्मीद छोड़ चुके हैं। बच्चे पढ़ाई छोड़ मच्छरों से लड़ाई लड़ रहे हैं और बुजुर्ग गर्मी में रात काटने को मजबूर हैं। विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच सराय खास आज भी अंधेरे में अपने “अच्छे दिनों” का इंतजार कर रहा है।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
सीएस एक्ट के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
सादुल्लानगर/बलरामपुर। थाना सादुल्लानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मौला बक्स पुत्र चैतू निवासी ग्राम जिगनी, थाना सादुल्लानगर के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना क्षेत्र में पंजीकृत मामला संख्या 5249/26/2000, अपराध संख्या 232/2000, धारा 3/5/8 सीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
एकता चौक की जर्जर सड़क बनी आफत, बारिश के बाद हालात और बिगड़े
सादुल्लानगर/बलरामपुर। कस्बे के एकता चौक की मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली की मार झेल रही है। जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क पर चलना राहगीरों के लिए जोखिम भरा हो गया है।
हाल ही में हुई बे-मौसम बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के चलते पैदल चलना भी दूभर हो गया है। बाजार के प्रमुख मार्ग होने के कारण यहां से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं, लेकिन खराब सड़क के चलते आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जर्जर सड़क का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है, ग्राहक कीचड़ और गंदगी के कारण बाजार आने से बच रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत, समुचित जलनिकासी और पैदल मार्ग दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
बलरामपुर में बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन में लापरवाही पर मिडवे अस्पताल सील
बलरामपुर में सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में गॉज (सर्जिकल स्पंज) छोड़ने के गंभीर मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जांच में लापरवाही सामने आने के बाद एसीएमओ की टीम ने मिडवे हॉस्पिटल को सील कर दिया।
पीड़िता की हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल में इलाज के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मामले में महिला सर्जन और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़













