हल्की सी बारिश में ही सादुल्लानगर का हाल बेहाल हो गया। नालियों की कमी और जल निकासी की खराब व्यवस्था के चलते बाजार और प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। घरों के सामने गंदा पानी जमा होने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन जिम्मेदार अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सके हैं। नगरवासियों ने प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
बलरामपुर में बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन में लापरवाही पर मिडवे अस्पताल सील
बलरामपुर में सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में गॉज (सर्जिकल स्पंज) छोड़ने के गंभीर मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जांच में लापरवाही सामने आने के बाद एसीएमओ की टीम ने मिडवे हॉस्पिटल को सील कर दिया।
पीड़िता की हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल में इलाज के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मामले में महिला सर्जन और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
हल्की आंधी में गुल हुई बिजली, 61 गांव अंधेरे में
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर) में गुरुवार रात आई हल्की आंधी-बारिश से अचलपुर चौधरी उपकेंद्र की 33 हजार लाइन बाधित हो गई, जिससे 61 गांवों की बिजली पूरी तरह ठप हो गई। भीषण गर्मी में रातभर लोग परेशान रहे, पानी सप्लाई और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि हल्की हवा में ही 8-10 घंटे बिजली गायब हो जाती है, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विभाग का कहना है कि खंभा गिरने से समस्या हुई, मरम्मत कार्य जारी है और जल्द सप्लाई बहाल होगी।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
गोंडा में रिश्वत लेते सचिव गिरफ्तार
गोंडा। एंटी करप्शन टीम ने बभनजोत ब्लॉक में छापा मारकर ग्राम विकास अधिकारी उमेश कुमार भारती को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर घूस मांगी थी।
कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली मनकापुर में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
अवैध टैक्सी स्टैंड से जाम की समस्या विकराल, राहगीर परेशान
सादुल्लानगर/बलरामपुर। कस्बे के प्रमुख चौराहों पर अवैध टैक्सी स्टैंड बन जाने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। मुबारक मोड़, गुमा तिराहा, शिवशंकर मंदिर तिराहा, हनुमानगढ़ी तिराहा और थाना गेट के पास टैक्सी चालकों द्वारा सड़क पर ही वाहन खड़े कर सवारियां बैठाई जा रही हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
मुबारक मोड़ पर डग्गामार बसों की मनमानी सबसे अधिक देखने को मिल रही है। मनकापुर-गौरा चौकी रोड पर सवारियां भरने के दौरान लंबा जाम लग जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार सवारी को लेकर चालकों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति भी बन जाती है।
वहीं, शिवशंकर मंदिर तिराहा स्थित रामपुर अरना रोड पर भी डग्गामार टैक्सी चालकों का कब्जा बना हुआ है। सड़क पर ही वाहन खड़े कर सवारियां बैठाने से आवागमन बाधित हो जाता है और जाम की गंभीर समस्या खड़ी हो जाती है।
शादी-विवाह का सीजन चल रहा है, ऐसे में यह समस्या और भी विकराल हो गई है। टैक्सी चालक सड़क पर ही वाहन खड़े कर सवारियां भरते रहते हैं, जिससे जाम लंबे समय तक लगा रहता है और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध टैक्सी स्टैंड पर सख्त कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की है, ताकि आमजन को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
बहूभोज में कहासुनी बनी जानलेवा, युवक की मौत
14 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए हथियार
बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र में बहूभोज कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना 28 अप्रैल की रात की है, जब चमरबोझिया निवासी कमलेश (27) गांव में आयोजित बहूभोज कार्यक्रम में शामिल होने गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई मोहित की तहरीर पर पुलिस ने 15 नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मध्यनगरी रोड स्थित नन्हेलाल की आटा चक्की के पास से आरोपियों को दबोचा। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पल्टा, लाठी-डंडा समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
इंटर रिजल्ट में चमके सादुल्लानगर के छात्र, दो ने बनाई जिला मेरिट में जगह
सादुल्लानगर/बलरामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में ए.जी. हाशमी इंटर कॉलेज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र धर्मेंद्र ने 500 में 451 अंक प्राप्त कर जिला मेरिट सूची में चौथा स्थान हासिल किया, जबकि विजय गुप्ता ने 437 अंकों के साथ नौवां स्थान प्राप्त कर कॉलेज की उपलब्धि को और मजबूती दी।
धर्मेंद्र की सफलता से परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वह तुलाराम और तारादेवी के पुत्र हैं और चार बहनों के इकलौते भाई हैं। धर्मेंद्र ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया। उनका लक्ष्य नीट परीक्षा पास कर डॉक्टर बनना और समाज की सेवा करना है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने दोनों छात्रों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर जावेद अहमद सिद्दीकी, मुस्तकीम अहमद सिद्दीकी, विनोद कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़
🎉 हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज के छात्रों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान 🎉
सादुल्लानगर/बलरामपुर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 का शानदार परिणाम देखने को मिला। हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज के छात्र खुर्शीद आमिर और शिवम दुसाध ने 600 में 550 अंक प्राप्त कर जिले की टॉप-10 सूची में संयुक्त रूप से 10वां स्थान हासिल किया।
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य शाहिद अकबर ने इसे शिक्षकों की मेहनत और छात्रों के समर्पण का परिणाम बताया।
💐 यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा भी।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़













