पानी पीने का सही तरीका क्या है? | Right Way to Drink Water
आजकल मार्केटिंग या विज्ञापनों के असर की वजह से, बहुत से लोग पानी की बोतल अपने साथ रखते हैं, और उसमें से लगातार थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहते हैं। अगर आप एक ही बार में बहुत पानी पी लेते हैं, तो शरीर यह फैसला करेगा कि उसे कितना ग्रहण करना है, और कितना बाहर फेंकना है। लेकिन अगर आप दिन भर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहते हैं, तो शरीर भ्रमित हो जाता है, और जरूरत से ज्यादा पानी सोखने लगता है।
अब, सोडियम का सूक्ष्म संतुलन बिगड़ जाएगा, और सोडियम का स्तर कम हो जाएगा। जब मस्तिष्क में सोडियम का स्तर कम हो जाता है, तब सोडियम की कमी को पूरा करने के लिए मस्तिष्क में अधिक पानी प्रवेश करने लगता है। इससे मस्तिष्क में सूजन आने लगती है, और मानसिक असंतुलन पैदा हो जाता है।
जब भी आपको प्यास महसूस हो, पानी जरूर पिएं। यह पक्का करने के लिए कि पानी की कमी न हो, अपनी वास्तविक जरूरत से दस प्रतिशत ज्यादा पानी पिएं। जब शरीर संकेत दे कि पानी की जरूरत है, तब आपको बीस मिनट या ज्यादा से ज्यादा आधे घंटे के अंदर उसे पानी देना चाहिए। आपका शरीर खुद तय कर लेगा कि उसे कितना पानी ग्रहण करना है, और कितना त्यागना है। लेकिन अगर आपको प्यास महसूस नहीं हो रही है, तो पानी पीने की कोई जरूरत नहीं है।
सेहत का एक और अहम पहलू यह है कि सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है; आपको ऐसा भोजन भी करना चाहिए जिसमें पानी की मात्रा अधिक हो। आप जो खाना खाते हैं, उसका जल स्तर कम से कम आपके शरीर के जल स्तर के बराबर होना चाहिए। इसीलिए आपके भोजन में फल और सब्जियों का होना जरूरी है। - सद्गुरु
#sadhguru #sadhguruhindi
इधर-उधर की बातों से केवल मूर्ख आहत होते हैं। असल में गपशप करने वाले खुद को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। #sadhguru #sadhguruhindi
साधनापाद: 7 महीनों में बदलें अपना जीवन | Sadhanapada
भारत के ईशा योग केंद्र में 'साधनापाद' एक 7 महीने का आवासीय कार्यक्रम है, साधनापद उन लोगों के आंतरिक रूपांतरण के लिए है जो अपने जीवन में संतुलन, स्पष्टता और भावनात्मक स्थिरता लाना चाहते हैं - जो लोग आध्यात्मिक विकास की तलाश में हैं, या एक गहन और ऊर्जावान जीवन जीना चाहते हैं। - सद्गुरु
#sadhguru #sadhguruhindi
टेक्नोलॉजी मनुष्यों की तुलना में अधिक तेजी से विकसित हो रही है। जब तक हम टेक्नोलॉजी से तेज विकसित नहीं होंगे, हम इसका विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग नहीं कर पाएंगे। #sadhguru #sadhguruhindi
नकारात्मक विचारों को कैसे रोकें? | Never Try To Remove Negative Thoughts
आपके विचारों और भावनाओं से बढ़कर इस जीवन में बहुत कुछ है। समय आ गया है कि आप शरीर और मन की चीजों से ऊपर उठकर जीवन उन्मुख बनें।
इनर इंजीनियरिंग प्रोग्राम के लिए रजिस्टर करें: sadhguru.co/ie
#sadhguru #sadhguruhindi
अधिकांश मनुष्य उस आंतरिक प्रतिभा को स्पर्श किए बिना ही मर जाते हैं जो उनके भीतर छिपी हुई है। #sadhguru #sadhguruhindi
रिश्ता मतलब शारीरिक संबंध नहीं होता | Relationship Misconception
शरीरों के बीच केवल मुलाक़ातें हो सकती हैं, रिश्ते नहीं। रिश्ता बनाने के लिए मन और भावनाओं की ज़रूरत होती है। जब आप अपनी भावनाएँ निवेश करते हैं, तब रिश्ते बहुत शक्तिशाली और सार्थक बन जाते हैं — और ये शारीरिक रिश्तों की तुलना में कहीं अधिक दिल को छूने वाले और मधुर होते हैं।
#sadhguru #sadhguruhindi
प्रेम एक मुक्त करने वाली शक्ति है। आसक्ति उलझाती है। #sadhguru #sadhguruhindi
मोटापा कम करने का उपाय | Overcoming Obesity
सद्गुरु मोटापे के कारणों और एक स्वस्थ शरीर पाने के उपायों पर नज़र डालते हैं।
ऑनलाइन मोटापा उपचार कार्यक्रम - ISHA.CO/OTP
#sadhguru #sadhguruhindi
योग कोई व्यायाम नहीं है। यह जीने का एक तरीका है। #sadhguru #sadhguruhindi








