Webdunia Hindi
ShareChat
click to see wallet page
@webduniahindi
webduniahindi
Webdunia Hindi
@webduniahindi
देश जगत की खबरें!
#🥵उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप 😲
🥵उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप 😲 - ShareChat
Weather Update : यूपी-बिहार समेत कई राज्‍यों में लू का कहर, MP में पारा 43 के पार, जानें देशभर का मौसम
Weather Update News : उत्तर प्रदेश-बिहार समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में लू का कहर देखने को मिल रहा है। उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अगले 4-5 दिनों तक लू चलने की संभावना है, जबकि पूर्वी भारत में अगले 2-3 दिनों तक गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कई क्षेत्रों में 24 से 27 अप्रैल के बीच लू चलने की प्रबल संभावना है। मध्यप्रदेश के11 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा, जहां पारा 43.8 डिग्री तक पहुंच गया। - Heatwave wreaks havoc across several states including Uttar Pradesh and Bihar
#⚖️पवन खेड़ा को गुवाहाटी HC से बड़ा झटका 😲
⚖️पवन खेड़ा को गुवाहाटी HC से बड़ा झटका 😲 - ShareChat
पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, गुवाहाटी हाईकोर्ट से लगा झटका, जानिए क्‍या है मामला?
Pawan Khera Anticipatory Bail Rejected : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। पवन खेड़ा ने असम के मुख्‍यमंत्री की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा द्वारा दर्ज एक आपराधिक मामले में कोर्ट से जमानत मांगी थी। हाईकोर्ट ने कहा कि पवन खेड़ा से हिरासत में पूछताछ आवश्यक है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे सहयोगी कौन हैं, जिन्होंने पवन खेड़ा के लिए वे दस्तावेज जुटाए। पवन खेड़ा ने 5 अप्रैल को रिंकी भुइयां सरमा पर कई पासपोर्ट रखने और विदेश में प्रापर्टी होने का आरोप लगाया था। - Pawan Khera's Anticipatory Bail Plea Dismissed
#🤯मिर्जापुर: सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत
🤯मिर्जापुर: सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत - ShareChat
मिर्जापुर में भयावह हादसा, 4 वाहनों में भिड़ंत, 11 लोगों की दर्दनाक मौत, CM योगी ने जताया शोक
Mirzapur Road Accident case : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक भयावह सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस सड़क हादसे में ट्राले समेत 4 वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो और ऑल्टो कार में आग लग गई, जिसमें फंसे लोग जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक रिश्तेदार थे। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु निर्देश दिए हैं। - 11 Dead in Road Accident in Mirzapur Uttar Pradesh