#🤝भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील पर हस्ताक्षर 📝 भारत और ब्राजील के रिश्तों में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा ने द्विपक्षीय वार्ता में उन मुद्दों पर हाथ मिलाया है, जिससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान मिलेगी। पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने हैदराबाद हाउस में ज्वाइंट स्टेटमेंट दिया। भारत और ब्राजील ने क्रिटिकल मिनरल, खनन, डिजिटल सहयोग और कोस्टल सेक्टर में अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ एलिमेंट्स से जुड़े समझौते सप्लाई चेन सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं और यह साझेदारी दोनों देशों के लिए 'विन-विन' साबित होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक मंचों पर भारत और ब्राजील की साझेदारी प्रभावी रही है और दोनों देश इस बात पर एकमत हैं कि हर समस्या का समाधान संवाद और कूटनीति से होना चाहिए। उन्होंने आतंकवाद को पूरी मानवता का शत्रु बताते हुए कहा कि भारत और ब्राजील इसके खिलाफ एकजुट हैं। साथ ही, दोनों देशों ने वैश्विक संस्थाओं में सुधार को भी अत्यंत आवश्यक बताया।