ALI SHER QADRI
552 views •
ईरानी नेतृत्व और पवित्र स्थलों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की आक्रामकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मौलाना कल्बे जवाद नक़वी
'अमन व इंसाफ़ तहरीक’ के बैनर तले यूपी प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित
लखनऊ, 11 फ़रवरी। ‘अमन व इंसाफ़ तहरीक’ के तत्वावधान में आज उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, लखनऊ में ‘अमन व आस्था की समर्थन, ज़ुल्म व नाइंसाफी की मुख़ालफ़त’ विषय पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर मजलिसे उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद नक़वी, इदारा तंजीमुल मकातिब के सचिव मौलाना सैयद सफ़ी हैदर ज़ैदी, मौलाना जहाँगीर आलम क़ासमी सहित अनेक धार्मिक नेताओं ने भाग लिया और वैश्विक स्तर पर फैल रही अशांति एवं अन्याय पर गहरी चिंता व्यक्त की। विशेष रूप से अमेरिकी वर्चस्ववाद और इज़राइली आक्रामकता की कड़ी निंदा की गई।
प्रेस वार्ता की शुरुआत में मौलाना सैयद सफ़ी हैदर ज़ैदी ने कहा कि हम आज इस उद्देश्य से एकत्र हुए हैं कि विश्व स्तर पर अमन-ओ-आस्था की हिमायत और ज़ुल्म-ओ-नाइंसाफी की मुख़ालफ़त की जा सके। उन्होंने कहा कि भारत सदैव शांति का पक्षधर और युद्ध का विरोधी रहा है, इसलिए हम देशवासियों के साथ मिलकर शांति और एकता का संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि ‘कौमी अमन मुहिम’ के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर हस्ताक्षर अभियान, विरोध प्रदर्शन, सम्मेलन और सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरण किया जाएगा। यह किसी एक देश का नहीं बल्कि पूरी मानवता का प्रश्न है। यदि आज किसी स्वतंत्र देश की नेतृत्व को निशाना बनाया जाता है, तो कल कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा। उन्होंने ईरान की जनता और नेतृत्व के साथ एकजुटता व्यक्त की।
मजलिसे उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद नक़वी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थिति अत्यंत चिंताजनक है। शक्तिशाली देश कमजोर राष्ट्रों के प्राकृतिक संसाधनों पर कब्ज़ा करने की नीति पर चल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया और लीबिया को विभिन्न बहानों से तबाह किया गया और अब ईरान को निशाना बनाया जा रहा है। मौलाना ने कहा कि किसी भी संप्रभु राष्ट्र के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने ईरानी नेतृत्व को दी जा रही कथित धमकियों की आलोचना करते हुए कहा कि हम ईरान की नेतृत्व या पवित्र धार्मिक स्थलों पर किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि ऐसे कदम उठाए गए तो देश में व्यापक विरोध किया जाएगा।
उन्होंने राष्ट्रीय मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मीडिया का दायित्व सत्य का समर्थन करना है, न कि किसी शक्ति विशेष का पक्ष लेना। उन्होंने कहा कि ग़ज़ा में बड़ी संख्या में पत्रकारों की हत्या हुई, जिसकी पर्याप्त निंदा नहीं की गई। भारत सरकार द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के पक्ष में मतदान करने पर धन्यवाद देते हुए उन्होंने अपेक्षा जताई कि भारत अपने पारंपरिक स्वतंत्र विदेश नीति के सिद्धांतों पर कायम रहेगा।
मौलाना जहाँगीर आलम क़ासमी ने कहा कि अत्याचार कहीं भी हो, उसकी निंदा आवश्यक है। उन्होंने पाकिस्तान में शिया समुदाय पर हो रहे हमलों की भी आलोचना की और विश्व समुदाय से जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर स्थायी शांति के लिए न्याय, संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देनी होगी।
मुख्य मांगें:
प्रेस वार्ता के अंत में तंजीमुल मकातिब के सचिव मौलाना सैयद सफ़ी हैदर ज़ैदी ने सर्वसम्मति से निम्नलिखित मांगें प्रस्तुत कीं—
1. ईरानी नेतृत्व के विरुद्ध किसी भी प्रकार की हत्या या अपहरण संबंधी धमकियों को तत्काल रोका जाए।
2. अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघनों का वैश्विक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
3. युद्ध की धमकियों के स्थान पर संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता दी जाए।
4. संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं शांति स्थापना हेतु प्रभावी भूमिका निभाएं।
प्रेस वार्ता में मौलाना सैयद कल्बे जवाद नक़वी, मौलाना सैयद सफ़ी हैदर ज़ैदी, मौलाना जहाँगीर आलम क़ासमी, मौलाना रज़ा हुसैन रिज़वी, मौलाना सफ़दर हुसैन जौनपुरी, मौलाना काज़िम मेहदी उरूज जौनपुरी, मौलाना आदिल फ़राज़ नक़वी तथा ओखला (दिल्ली) से एहसान अहमद उपस्थित रहे।
जारी कर्ता: कार्यालय, ‘अमन व इंसाफ़ तहरीक’, लखनऊ
संपर्क: 9451277158
#nanfollowers #ptang #manjha #drone #patangbazi #patanglovers #patangbaaz #patang #nonfollowersviewersfollowers #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #today #loqnews_new #nanpara #viral #reel #DM #SP #SDM #CO #🔴Live Official_Qadri_News_ #OFFICIAL QADRI NEWS #लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव" संवाददाता अली शेर कादरी नानपारा जनपद बहराइच (उत्तर प्रदेश) #हिंदी दैनिक सिग्मा न्यूज़ (press) #GTS news channel
11 likes
9 shares