jila Saharanpur

120 Posts • 159K views
Rajeev Tomar
572 views 2 days ago
भारतीय किसान यूनियन तोमर ने गैस सिलेंडर वितरण को लेकर आम जनता को किया राहत दिलाने का काम जनपद सहारनपुर/ भारत गैस छुटमलपुर पर सिलेंडर के लिए लोगों व महिलाओं की लंबी-लंबी लाइनो से आमजन को हो रही बहुत परेशानी स्थानीय लोगों व महिलाओं ने भारतीय किसान यूनियन तोमर किसान मजदूर मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी जिला अध्यक्ष राव सलीम जिला उपाध्यक्ष कृष्ण पाल फौजी जिला महासचिव चंदन सिंह राणा ग्राम अध्यक्ष ऋषिपाल राणा वरिष्ठ नेता करण सिंह राणा के समक्ष राखी समस्या। तत्काल भारतीय किसान यूनियन तोमर किसान मजदूर मोर्चा के पदाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आम जनता को राहत दिलाते हुए भारत गैस एजेंसी से संपर्क कर समस्या को दूर कराया और आगे से भविष्य में सुधार लाने के लिए अनजान को सरकार के भी आदेश मैं जन जन को सर्वोपरि रखते हुए कोई परेशानी ना हो का पालन हो व्यवस्था सुचारू रूप से बनाने को भी कहा गया। भारत गैस एजेंसी के द्वारा कार्यकर्ताओं की हस्ताक्षर के बाद लगभग 100 सिलेंडर गाड़ी में भरवा कर गगाली गांव में ही डिलीवर करने का फैसला लिया और भी जगह जहां समस्या है वहां भी इसी तरह से व्यवस्था लागू रहेगी जिससे लोगों को बेवजह की लंबी-लंबी लाइनों से निजात मिलेगी और आसानी से सिलेंडर प्राप्त होगा #सहारनपुर न्यूज़ #सहारनपुर-की-खबरें #सहारनपुर न्यूज़ #भारतीय किसान यूनियन तोमर #BKUTOMAR
14 likes
8 shares
Rajeev Tomar
605 views 1 months ago
*ब्रेकिंग न्यूज* *💥भाकियू तोमर ने डीएम और एसएससी से की मुलाकात, सामने रखी कई मांगे* *💥शिवम राणा हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग,भाकियू तोमर ने उठाई आवाज* *💥नागल बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने और शमशान घाट निर्माण की मांग* *💥भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने उठाई क्षेत्र की समस्याएं, डीएम एसएसपी को सौंपा ज्ञापन* *रिपोर्ट:अजय त्यागी* *सम्राट न्यूज पेपर* *नागल*:भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने *युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी के नेतृत्व में* डीएम और एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने *शिवम राणा हत्याकांड में सीबीआई जांच और मोहसिना हत्याकांड का खुलासा* न होने की आपत्ति जाहिर की इसके अलावा *नागल बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण* हटाने, सहारनपुर *जिला अस्पताल में धांधली रोकने और डिंगोली गांव में श्मशान घाट निर्माण* की मांग की। *एसएसपी अभिनंदन सिंह* को दिए ज्ञापन के माध्यम से *युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी* ने बताया कि 8 फरवरी को हुए *शिवम राणा हत्याकांड में सीबीआई जांच* कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। 6 जुलाई 2025 को *गांव डंघेडा में हुए मोहसिना हत्याकांड* का अभी तक खुलासा नहीं हुआ, जिसका जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। कस्बा नागल और आस पास के *क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार* करने वालों का पुलिस का कोई डर नहीं होने के कारण नशा अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है जिससे *नौजवान अंधकार* की ओर जा रहे हैं जिसकी रोकथाम करना शासन प्रशासन का प्रथम कर्तव्य है। *डीएम मनीष बंसल* को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि *नागल बस स्टैंड पर ऑटो रिक्शा और फलों की रेहड़ी* वालों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर रखा है,जिसके कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं, इसलिए *बस स्टैंड अतिक्रमण मुक्त* हो। जिला अस्पताल में अवैध धांधली जोरों पर है, मरीजों को डॉक्टरों द्वारा *बाहर से अल्ट्रासाउंड व दवाई* लिखी जाती है, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। *गांव डिंगोली में श्मशान घाट* बहुत छोटा है, रास्ता भी नहीं है, लोग *अपने-अपने खेतों में अंतिम संस्कार* करते हैं, गांव की ग्राम समाज की भूमि पर श्मशान घाट का निर्माण कराया जाए इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष सौरभ त्यागी,मंडल प्रभारी मुजीबुर्रहमान इदरीसी , जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र त्यागी,जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज राणा,जिला प्रभारी नौशाद ,जिला महासचिव राजू कश्यप, जिला सचिव शेर सिंह, नगर मंत्री देवांश त्यागी,तहसील अध्यक्ष सनोज,तहसील अध्यक्ष अलीम, तहसील उपाध्यक्ष रियाज इदरीसी, प्रवक्ता मुर्तजा तहसील सचिव सोनू,वरिष्ठ कार्यकर्ता शहनवाज़, सचिन गर्ग नगर उपाध्यक्ष,नगर सचिव नदीम,रोहित कश्यप तहसील प्रभारी पुन्नू कश्यप ग्राम अध्यक्ष जगपाल कश्यप ग्राम उपाध्यक्ष सोनू प्रजापति ग्राम अध्यक्ष सरवन कश्यप ग्राम कोषाध्यक्ष हरिओम पंडित ग्राम उपाध्यक्ष ,रामकुमार ग्राम अध्यक्ष डॉ अनिल कश्यप ग्राम अध्यक्षअयान अहमद ,मनोज,फरीद,शाहनवाज शाह ,वसीम शाह ,मेहताब ,मुस्तकीम सभासद ,रहमान इदरीसी ,अरमान, तालिब, आजाद,अर्जुन, सुरेंद्र ,रविन्द्र विकास,मोहेसीन ,नौशाद,सादिक, इंतजार सलमानी,कार्यकर्ता मौजूद रहे #सहारनपुर न्यूज़ #सहारनपुर-की-खबरें #सहारनपुर न्यूज़ #भारतीय किसान यूनियन तोमर #BKUTOMAR
9 likes
3 shares