हरियाणा समाचार
6 Posts • 49K views
Parmod Jain
554 views
कुरुक्षेत्र के मेला ग्राउंड में चल रहे 41वें राज्य स्तरीय पशु मेले में 21 करोड़ रुपए का झोटा कुबेर पहुंचा। कुबेर को जिला फतेहाबाद के नाढ़ोडी गांव के विकास भांभू मेले में लेकर आए। हालांकि उन्होंने कुबेर को चैंपियनशिप में नहीं उतारा। विकास ने कहा कि कुबेर ने करीब 3 महीने राजस्थान के पुष्कर में लगे दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मेले का खिताब अपने नाम किया है। जब कोई PHD कर ले तो उसे दोबारा मैट्रिक करने की जरूरत नहीं होती। इसी मेले में कुबेर को 21 करोड़ में खरीदने के लिए इटली के मिडयेटर के साथ आंध्र प्रदेश की पार्टी आई थी। इससे पहले कुबेर के 11 करोड़ रुपए लग चुके थे। अगर कोई 50 करोड़ भी देगा तो वह कुबेर का सौदा नहीं करेंगे। PunjabKesari हर महीने 15-20 लाख कमा रहे विकास ने कहा कि उन्होंने कुबेर की बच्चे की तरह परवरिश की है। वे कुबेर को अपने साथ घर में ही रखते हैं। त्योहार और पर्व पर कुबेर के लिए भी फैमिली की तरह से फल-फ्रूट और ड्राई-फ्रूट लेकर आते हैं। कुबेर के सीमन की डोज 500 रुपए में बिक रही है। इससे उनको हर महीने 15 से 20 लाख की कमाई होती है। कमाई का लालच नहीं, नाम बनाया उनको कुबेर से कोई कमाई का लालच नहीं है। कुबेर ने पूरी दुनिया में मेरा नाम कर दिया है। अब मेरे पास इंग्लैंड, अमेरिका और इटली से झोटे के बारे में पूछताछ करने के लिए फोन आते हैं। यह झोटा उनकी शान और मेहनत की पहचान बन गया है। इसीलिए उन्होंने इसे नहीं बेचने का फैसला भी किया है। PunjabKesari मुर्रा नस्ल का झोटा पशुपालक विकास भांभू ने बताया कि उनके झोटे कुबेर की उम्र करीब पौने 4 साल है। यह पूरी तरह शुद्ध मुर्रा नस्ल का झोटा है। इसकी ऊंचाई साढ़े पांच फुट है। इसकी चमड़ी भी मुलायम, चिकनी और पूरी तरह से ब्लैक है। कुबेर की M-29 है, जो साढ़े 23 लीटर तक दूध देती है। इसका बाप अर्जुन और दादा खली है। जो विश्व स्तरीय चैंपियन रहे हैं। PunjabKesari खल-बिनौला, चना खिलाते हैं वे झोटे कुबेर को रोजाना खल-बिनौला और चना खिलाते हैं। हर रोज 5 से 7 लीटर दूध पिलाते हैं। दूध में 200 से 250 ग्राम घी मिलाया जाता है। इसके अलावा कुबेर को गाजर खिलाते हैं और गाजर का जूस पिलाया जाता है। हर रोज उसे 4 से 5 किलोमीटर तक की सैर करवाई जाती है। एक से डेढ़ घंटा इसकी मालिश होती है। PunjabKesari मुंह की लंबाई-चौड़ाई एक समान विकास बताते हैं कि कुबेर कद-काठी के साथ सुंदरता का भी बादशाह है। उसके मुंह की लंबाई-चौड़ाई एक समान है। यह करीब 8 फुट लंबा है। कुछ समय पहले ही उन्होंने इसका सीमन बेचना शुरू किया है। कुबेर 3 हजार कटड़े और कटड़ियों का बाप है। अभी उनके पास कुबेर की 16 महीने की कटड़ी लक्ष्मी है। #हरियाणा समाचार
10 likes
14 shares
Parmod Jain
560 views
पानीपत के 15 करोड़ी विधायक झोटे ने कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 3 लाख रुपये जीते। पानीपत जिले के गांव डिडवाड़ी के रहने पशु प्रेमी नरेंद्र डिडवाड़ी ने बताया कि झोटा विधायक लगातार तीसरी बार चैंपियन बना। बताया जा रहा है कि मेले में नरेंद्र के कई पशुओं ने 7 लाख रुपये जीते। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नरेंद्र डिडवाड़ी की खूब तारीफ की। नरेंद्र डिडवाड़ी को पद्मश्री अवार्ड से भी नवाज जा चुका है। विधायक झोटे के गर्मियों और सर्दियों में रहने के अलग-अलग तरीके हैं। गर्मियों में विधायक झोटा AC में रहता है और स्विमिंग पूल में स्नान करता है। विधायक झोटे की अब तक करीब 15 करोड़ कीमत लग चुकी है। विधायक झोटे ने महज साढ़े 4 साल की उम्र में हैट्रिक मारी है। विधायक झोटे को देखने के लिए महाराष्ट्र से लोग पहुंचे। #हरियाणा समाचार
14 likes
13 shares
Parmod Jain
571 views
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को एक ही दिन में 18 विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत करीब 1431 करोड़ रुपए सीधे लाभार्थियों के खातों में जारी भेजे। इस पहल से प्रदेश के लगभग 56 लाख 34 हजार लाभार्थियों को सीधा आर्थिक लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जारी की गई राशि में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त, सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजनाएं, हर घर-हर गृहिणी योजना तहत गैस सिलेंडर सबसिडी और दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना तहत 9,22,452 महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 193 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। अब तक इस योजना तहत 4 किस्तों में कुल 634 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। इस योजना के तहत 23 साल और उससे ज्यादा उम्र की महिलाएं हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक मदद का लाभ लेने के लिए पात्र हैं जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपए से कम है। उन्होंने कहा कि हर महीने 1100 रुपए सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा किए जाएंगे जबकि 1000 रुपए सरकार द्वारा चलाए जाने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट अकाऊंट में रखे जाएंगे। हरियाणा में बनेगी देश की पहली 'झूला सेफ्टी पॉलिसी' मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार झूला सेफ्टी पॉलिसी बनाएगी। यह देश में अपनी तरह की पहली नीति होगी जिसका उद्देश्य झूलों और मनोरंजन साधनों को पूरी तरह सुरक्षित बनाना है। इस पॉलिसी से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। भविष्य में सूरजकुंड जैसी झूला टूटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सरकार ठोस और प्रभावी कदम उठाएगी। उन्होंने सूरजकुंड में हुए हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस हादसे को सरकार बेहद गंभीरता से ले रही है। इस मामले में झूला कमेटी से जुड़े 2 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। डी.सी.पी. (एन.आई.टी.) का तबादला चंडीगढ़ (प.स.): सरकार ने फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त (एन.आई.टी.) के पद पर कार्यरत आई.पी.एस. मकसूद अहमद का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया। उन्हें पंचकूला पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (एस.पी.) तैनात किया गया है। उनका तबादला फरीदाबाद के सूरजकुंड मेला मैदान में झूले के टूटकर गिरने की घटना के तुरंत बाद हुआ है। #हरियाणा
9 likes
11 shares