क़तरा-क़तरा इश्क़ पिया है
क़तरा-क़तरा दर्द सहा है
क़तरा-क़तरा लम्स का जादू
आँख ने गोया शहद चखा है
याद का मौसम धीरे धीरे
तन-मन में रस घोल गया है
कैसी रिम-झिम में भीगी हूँ
मैं ने उस को जब सोचा है
#💝 शायराना इश्क़ #💞दिल की धड़कन #माशूका 💘 #यादों के मौसम 💗