🌷ଏବର ତାଜା ଖବର🌷
3K Posts • 289K views
Khabari Duniya
509 views
राजस्थान के नागौर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कबूतर एक लाख रुपये की सोने की चेन चोंच में लेकर उड़ गया। एक ओर जहां सोने की कीमत सातवें आसमान हैं, तो वहीं, इस बीच नागौर जिले के डेगाना कस्बे के सर्राफा बाजार में एक ज्वेलर्स की दुकान से सोने की चेन लेकर उड़ गया। इस दौरान दुकानदार बेबस होकर देखता रहा और पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। हर कोई कबूतर पर नजर बनाए हुए था। सोने की चेन लेकर उड़ा कबूतर बाजार की बिल्डिंग के छत पर बैठ गया। इस दौरान दुकानदार और बाजार के लोग बिल्डिंग के सामने भीड़ लगाकर खड़े हो गए और कबूतर की ताक में लग गए। जानकारी के अनुसार, डेगाना के सर्राफा बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में सोने की चेन बनाई जा रही थी। इसी दौरान एक कबूतर दुकान में घुस आया और तैयार हो रही सोने की चैन को अपनी चोंच में दबाकर उड़ गया। सोने जैसी कीमती चीज को कबूतर द्वारा लेकर उड़ता देख हर कोई हैरान हो गया। आसपास के लोग तुरंत कबूतर पर नजर बनाए रखे और उसे किसी तरह उतारने की कोशिश में लग गए। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद कबूतर बाजार के ही एक छत पर सोने की चेन गिराकर उड़ गया। जिसके बाद दुकानदार को सोने #📢 ताजा खबर 📰 #news #वायरल न्यूज
13 likes
13 shares