पोरानिक कथा

sn vyas
777 views 20 days ago
#पौराणिक कथा #भक्ति पौराणिक कथा राजा मुचुकुंद की संपूर्ण कथा 〰️〰️🌼〰️🌼〰️🌼〰️〰️ सूर्यवंश में अनेक महान और धर्मात्मा राजाओं का जन्म हुआ। इन्हीं में एक थे राजा मुचुकुंद। वे चक्रवर्ती सम्राट मान्धाता के पुत्र और भगवान श्रीराम के पूर्वज थे। राजा मुचुकुंद सत्यनिष्ठ, पराक्रमी, दयालु और भगवान विष्णु के परम भक्त थे। उनका जीवन धर्म, त्याग और भक्ति का अद्भुत उदाहरण माना जाता है। देवताओं की सहायता एक समय असुरों का अत्याचार इतना बढ़ गया कि देवता बार-बार पराजित होने लगे। उन्होंने देवराज इंद्र के साथ भगवान ब्रह्मा से सहायता माँगी। उस समय देवताओं के पास ऐसा कोई महान योद्धा नहीं था जो लंबे समय तक असुरों का सामना कर सके। तब देवताओं ने पृथ्वी पर राज्य करने वाले राजा मुचुकुंद से सहायता की प्रार्थना की। धर्म की रक्षा को अपना कर्तव्य मानकर राजा मुचुकुंद स्वर्ग पहुँचे और देवताओं की ओर से असुरों के विरुद्ध युद्ध करने लगे। यह युद्ध कुछ दिन या कुछ वर्ष नहीं, बल्कि बहुत लंबे समय तक चलता रहा। इस दौरान राजा मुचुकुंद अपने परिवार, राज्य और सुख-सुविधाओं से पूरी तरह दूर रहे। पृथ्वी पर समय बीतता गया। उनके परिवार के लोग, मित्र और प्रजा भी काल के प्रवाह में बदल गए, परंतु राजा मुचुकुंद देवताओं की रक्षा में लगे रहे। इंद्र का वरदान अंततः भगवान कार्तिकेय देवसेना के सेनापति बने और देवताओं की रक्षा का दायित्व संभाल लिया। तब देवराज इंद्र ने राजा मुचुकुंद से कहा— "राजन! आपने देवताओं के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया। हम आपके इस उपकार का प्रतिदान नहीं दे सकते। आप कोई भी वर माँगिए।" राजा मुचुकुंद अत्यंत थक चुके थे। उन्होंने कहा— "मैं बहुत वर्षों से सोया नहीं हूँ। मुझे केवल विश्राम चाहिए।" तब इंद्र ने उन्हें वरदान दिया— "आप जितनी इच्छा हो उतनी देर तक सो सकते हैं। जो भी आपकी नींद भंग करेगा, आपकी दृष्टि पड़ते ही उसी क्षण भस्म हो जाएगा।" यह वरदान पाकर राजा मुचुकुंद पृथ्वी पर आए और एक विशाल पर्वतीय गुफा में जाकर गहरी निद्रा में लीन हो गए। कालयवन का जन्म और अहंकार बहुत समय बाद द्वापर युग आया। उस समय मथुरा पर भगवान श्रीकृष्ण का राज्य था। उसी समय एक अत्यंत शक्तिशाली यवन राजा कालयवन ने विशाल सेना लेकर मथुरा पर आक्रमण कर दिया। कालयवन को वरदान प्राप्त था कि उसे सामान्य अस्त्र-शस्त्र से कोई नहीं मार सकता। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण ने उसे युद्ध में मारने के बजाय एक दिव्य योजना बनाई। श्रीकृष्ण की अद्भुत लीला भगवान श्रीकृष्ण बिना शस्त्र उठाए युद्धभूमि से निकल पड़े। कालयवन उन्हें कायर समझकर उनके पीछे दौड़ा। श्रीकृष्ण उसे पहाड़ों के बीच स्थित उसी गुफा तक ले गए जहाँ राजा मुचुकुंद युगों से सो रहे थे। गुफा के भीतर घना अंधकार था। भगवान श्रीकृष्ण एक ओर छिप गए। कालयवन ने अंधेरे में सोए हुए राजा मुचुकुंद को ही श्रीकृष्ण समझ लिया। उसने क्रोध में आकर उन्हें पैर से लात मार दी। कालयवन का अंत लात लगते ही राजा मुचुकुंद की नींद खुल गई। उन्होंने धीरे-धीरे आँखें खोलीं और सामने खड़े कालयवन को देखा। इंद्र के वरदान के प्रभाव से जैसे ही उनकी दृष्टि कालयवन पर पड़ी, वह तुरंत अग्नि के समान जल उठा और उसी क्षण भस्म होकर राख बन गया। इस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने बिना अस्त्र चलाए कालयवन का अंत करा दिया। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण अपने दिव्य चतुर्भुज स्वरूप में राजा मुचुकुंद के सामने प्रकट हुए। उनके शरीर से दिव्य प्रकाश निकल रहा था। पीताम्बर धारण किए, वक्षस्थल पर श्रीवत्स का चिन्ह, गले में कौस्तुभ मणि और मुख पर मधुर मुस्कान देखकर राजा मुचुकुंद समझ गए कि ये कोई साधारण पुरुष नहीं, स्वयं भगवान विष्णु के अवतार हैं। वे भाव-विभोर होकर भगवान के चरणों में गिर पड़े। मुचुकुंद की प्रार्थना राजा मुचुकुंद ने कहा— "प्रभु! मैंने राज्य, वैभव और पराक्रम में जीवन व्यतीत किया, पर अब समझ आया कि संसार का सब सुख क्षणभंगुर है। आपकी भक्ति ही जीवन का सच्चा धन है। मुझे ऐसा वर दीजिए कि मेरा मन सदैव आपके चरणों में लगा रहे।" भगवान श्रीकृष्ण उनकी भक्ति से अत्यंत प्रसन्न हुए। उन्होंने कहा— "राजन! तुम्हारा हृदय निर्मल हो गया है। इस जन्म में तपस्या करके अपने शेष कर्मों का क्षय करो। अगले जन्म में तुम महान ब्राह्मण रूप में जन्म लेकर अंततः मुझे प्राप्त करोगे।" गंधमादन पर्वत की तपस्या भगवान के दर्शन के बाद राजा मुचुकुंद गुफा से बाहर निकले। उन्होंने देखा कि संसार पूरी तरह बदल चुका है। मनुष्य छोटे हो गए हैं, आयु कम हो गई है और युग भी बदल चुका है। उन्हें समझ आ गया कि अनेक युग बीत चुके हैं। उन्होंने संसार का त्याग कर उत्तर दिशा में स्थित गंधमादन पर्वत की ओर प्रस्थान किया। वहाँ उन्होंने वर्षों तक भगवान विष्णु का ध्यान, जप और कठोर तप किया। उनकी तपस्या से उनका मन पूर्णतः निर्मल हो गया और अंततः उन्हें भगवान की परम कृपा प्राप्त हुई। कथा से मिलने वाली शिक्षाएँ धर्म की रक्षा के लिए किया गया त्याग कभी व्यर्थ नहीं जाता। भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए अद्भुत और अप्रत्याशित उपाय करते हैं। अहंकार का अंत निश्चित है, चाहे व्यक्ति कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो। सांसारिक वैभव क्षणिक है, जबकि भगवान की भक्ति ही शाश्वत सुख देती है। सच्चे मन से भगवान की शरण लेने वाला अंततः मोक्ष का अधिकारी बनता है। जय श्रीकृष्ण। साभार~ पं देव शर्मा🔥 〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
12 likes
11 shares
sn vyas
543 views 20 hours ago
#जय श्री कृष्ण #पौराणिक कथा कंस वध के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण और बलराम जी को वेद-शास्त्र, धनुर्विद्या और ६४ कलाओं का अध्ययन करने के लिए उज्जयिनी (उज्जैन) में अवंतिका नगरी के परम ज्ञानी महर्षि सांदीपनि के आश्रम में भेजा गया साक्षात सर्वज्ञ होते हुए भी भगवान श्रीकृष्ण ने एक साधारण शिष्य की भांति गुरु सांदीपनि की सेवा की—लकड़ियाँ चुनीं, आश्रम की सफाई की और केवल ६४ दिनों में संपूर्ण वेद, शास्त्र और ६४ कलाओं में निपुणता प्राप्त कर ली। शिक्षा पूर्ण होने पर श्रीकृष्ण और बलराम जी हाथ जोड़कर गुरु सांदीपनि के सामने खड़े हुए और बोले: "हे गुरुदेव! आपने हमें संपूर्ण विद्याएँ प्रदान की हैं। अब कृपा करके अपनी मनोवांछित गुरु-दक्षिणा माँगिए।" महर्षि सांदीपनि जानते थे कि ये दोनों बालक साधारण मनुष्य नहीं, बल्कि साक्षात जगन्नायक हैं। उन्होंने अपनी पत्नी (गुरुमाता) से परामर्श किया गुरुमाता की आँखों में अश्रु आ गए। उन्होंने कहा: "कई वर्ष पूर्व हमारा इकलौता पुत्र प्रभास-क्षेत्र (समुद्र तट) में स्नान करते समय एक प्रचंड समुद्री लहर में बह गया था और उसका कोई पता नहीं चला। यदि ये सर्वसमर्थ हैं, तो मुझे मेरा 'मृत पुत्र' वापस ला दें। यही हमारी गुरु-दक्षिणा होगी। श्रीकृष्ण और बलराम जी तुरंत अपने रथ पर सवार होकर प्रभास-क्षेत्र (समुद्र तट) पहुँचे समुद्र देव ने प्रकट होकर प्रणाम किया। जब श्रीकृष्ण ने गुरुपुत्र के बारे में पूछा, तो समुद्र देव ने कांपते हुए कहा: "हे प्रभु! मैंने उस बालक का हरण नहीं किया। मेरे जल में 'पांचजन्य' नाम का एक भयानक असुर रहता है, जो शंख के रूप में रहता है। वही उस बालक को निगल गया था श्रीकृष्ण ने तुरंत समुद्र में प्रवेश करके उस पंचजन असुर का वध कर दिया और उसके पेट की जाँच की, परंतु गुरुपुत्र वहाँ नहीं मिला। प्रभु ने उस असुर की अस्थियों से बना हुआ अलौकिक 'पांचजन्य शंख' अपने पास रख लिया। जब बालक समुद्र में नहीं मिला, तो श्रीकृष्ण और बलराम जी समझ गए कि उसकी मृत्यु हो चुकी है। वे सीधे साक्षात यमराज की नगरी 'संयमनी पुरी' (यमलोक) पहुँचे वहाँ पहुँचकर भगवान श्रीकृष्ण ने अपना 'पांचजन्य शंख' फूंका। शंख की गूंज से संपूर्ण यमलोक कांप उठा यमराज स्वयं दौड़ते हुए आए और भगवान के चरणों में गिर पड़े। यमराज ने हाथ जोड़कर कहा: हे सर्वेश्वर! हे अच्युत! इस यमलोक में आपका आगमन कैसे हुआ? मैं आपकी क्या सेवा करूँ? भगवान श्रीकृष्ण ने दृढ़ स्वर में कहा: "हे यमराज! हमारे गुरुदेव सांदीपनि का बालक अपने कर्म-चक्र के कारण तुम्हारे वश में आकर यहाँ आया है। तुम तुरंत उस बालक की आत्मा को उसके पूर्व शरीर के साथ हमारे हवाले कर दो! यमराज ने कहा—"हे प्रभु! काल और कर्म के सिद्धांत के अनुसार जो एक बार यहाँ आ जाता है, वह वापस नहीं लौट सकता। परंतु आपकी आज्ञा ही काल और कर्म का सबसे बड़ा सिद्धांत है। यमराज ने तुरंत उस बालक की आत्मा को पुनः जीवित करके सुंदर, दिव्य शरीर के साथ भगवान श्रीकृष्ण को सौंप दिया। श्रीकृष्ण और बलराम जी अपने गुरुपुत्र को रथ में बैठाकर वापस उज्जैन में गुरु सांदीपनि के आश्रम पहुँचे। जब गुरु सांदीपनि और गुरुमाता ने अपने मृत पुत्र को हँसते-खेलते जीवित वापस देखा, तो उनके नेत्रों से अश्रु बह निकले। उन्होंने अपने पुत्र को छाती से लगा लिया और श्रीकृष्ण-बलराम को गद्गद होकर आशीर्वाद दिया हे कृष्ण! तुमने संसार में गुरु-भक्ति का सबसे महान आदर्श स्थापित किया है। तुम्हारे द्वारा सीखी गई विद्याएँ सदा अमर रहेंगी और तीनों लोकों में तुम्हारी यह गुरु-दक्षिणा युगों-युगों तक गाई जाएगी। !! जय श्री कृष्णा!!
23 likes
11 shares
sn vyas
2K views 15 hours ago
#पौराणिक कथा राजा भरथरी ने सन्यास क्यों लिया था? उज्जैन में भरथरी की गुफा स्थित है। इसके संबंध में यह माना जाता है कि यहां भरथरी ने तपस्या की थी। यह गुफा शहर से बाहर एक सुनसान इलाके में है। गुफा के पास ही शिप्रा नदी बह रही है। गुफा के अंदर जाने का रास्ता काफी छोटा है। जब हम इस गुफा के अंदर जाते हैं तो सांस लेने में भी कठिनाई महसूस होती है। गुफा की ऊंचाई भी काफी कम है, अत: अंदर जाते समय काफी सावधानी रखनी होती है। यहाँ पर एक गुफा और है जो कि पहली गुफा से छोटी है। यह गोपीचन्द कि गुफा है जो कि भरथरी का भतीजा था। यहां प्रकाश भी काफी कम है, अंदर रोशनी के लिए बल्ब लगे हुए हैं। इसके बावजूद गुफा में अंधेरा दिखाई देता है। यदि किसी व्यक्ति को डर लगता है तो उसे गुफा के अंदर अकेले जाने में भी डर लगेगा। यहां की छत बड़े-बड़े पत्थरों के सहारे टिकी हुई है। गुफा के अंत में राजा भर्तृहरि की प्रतिमा है और उस प्रतिमा के पास ही एक और गुफा का रास्ता है। इस दूसरी गुफा के विषय में ऐसा माना जाता है कि यहां से चारों धामों का रास्ता है। गुफा में भर्तृहरि की प्रतिमा के सामने एक धुनी भी है, जिसकी राख हमेशा गर्म ही रहती है। गौर से देखने पर आपको गुफा के अंत में एक गुप्त रास्ता दिखाई देगा जिसके बारे में कहा जाता है कि यहाँ से चारो धामों को रास्ता जाता है। पत्नी के धोखे से आहत राजा भरथरी के साधू बनने कि कहानी :- उज्जैन को उज्जयिनी के नाम से भी जाना जाता था। उज्जयिनी शहर के परम प्रतापी राजा हुए थे विक्रमादित्य। विक्रमादित्य के पिता महाराज गंधर्वसेन थे और उनकी दो पत्नियां थीं। एक पत्नी के पुत्र विक्रमादित्य और दूसरी पत्नी के पुत्र थे भर्तृहरि। गंधर्वसेन के बाद उज्जैन का राजपाठ भर्तृहरि को प्राप्त हुआ, क्योंकि भरथरी विक्रमादित्य से बड़े थे। राजा भर्तृहरि धर्म और नीतिशास्त्र के ज्ञाता थे। प्रचलित कथाओं के अनुसार भरथरी की दो पत्नियां थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने तीसरा विवाह किया पिंगला से। पिंगला बहुत सुंदर थीं और इसी वजह से भरथरी तीसरी पत्नी पर अत्यधिक मोहित हो गए थे। कथाओं के अनुसार भरथरी अपनी तीसरी पत्नी पिंगला पर काफी मोहित थे और वे उस पर अंधा विश्वास करते थे। राजा पत्नी मोह में अपने कर्तव्यों को भी भूल गए थे। उस समय उज्जैन में एक तपस्वी गुरु गोरखनाथ का आगमन हुआ। गोरखनाथ राजा के दरबार में पहुंचे। भरथरी ने गोरखनाथ का उचित आदर-सत्कार किया। इससे तपस्वी गुरु अति प्रसन्न हुए। प्रसन्न होकर गोरखनाथ ने राजा एक फल दिया और कहा कि यह खाने से वह सदैव जवान बने रहेंगे, कभी बुढ़ापा नहीं आएगा, सदैव सुंदरता बनी रहेगी। यह चमत्कारी फल देकर गोरखनाथ वहां से चले गए। राजा ने फल लेकर सोचा कि उन्हें जवानी और सुंदरता की क्या आवश्यकता है। चूंकि राजा अपनी तीसरी पत्नी पर अत्यधिक मोहित थे, अत: उन्होंने सोचा कि यदि यह फल पिंगला खा लेगी तो वह सदैव सुंदर और जवान बनी रहेगी। यह सोचकर राजा ने पिंगला को वह फल दे दिया। रानी पिंगला भर्तृहरि पर नहीं बल्कि उसके राज्य के कोतवाल पर मोहित थी। यह बात राजा नहीं जानते थे। जब राजा ने वह चमत्कारी फल रानी को दिया तो रानी ने सोचा कि यह फल यदि कोतवाल खाएगा तो वह लंबे समय तक उसकी इच्छाओं की पूर्ति कर सकेगा। रानी ने यह सोचकर चमत्कारी फल कोतवाल को दे दिया। वह कोतवाल एक वैश्या से प्रेम करता था और उसने चमत्कारी फल उसे दे दिया। ताकि वैश्या सदैव जवान और सुंदर बनी रहे। वैश्या ने फल पाकर सोचा कि यदि वह जवान और सुंदर बनी रहेगी तो उसे यह गंदा काम हमेशा करना पड़ेगा। नर्क समान जीवन से मुक्ति नहीं मिलेगी। इस फल की सबसे ज्यादा जरूरत हमारे राजा को है। राजा हमेशा जवान रहेगा तो लंबे समय तक प्रजा को सभी सुख-सुविधाएं देता रहेगा। यह सोचकर उसने चमत्कारी फल राजा को दे दिया। राजा वह फल देखकर हतप्रभ रह गए। राजा ने वैश्या से पूछा कि यह फल उसे कहा से प्राप्त हुआ। वैश्या ने बताया कि यह फल उसे कोतवाल ने दिया है। भरथरी ने तुरंत कोतवाल को बुलवा लिया। सख्ती से पूछने पर कोतवाल ने बताया कि यह फल उसे रानी पिंगला ने दिया है। जब भरथरी को पूरी सच्चाई मालूम हुई तो वह समझ गया कि पिंगला उसे धोखा दे रही है। पत्नी के धोखे से भरथरी के मन में वैराग्य जाग गया और वे अपना संपूर्ण राज्य विक्रमादित्य को सौंपकर उज्जैन की एक गुफा में आ गए। इसी गुफा में भरथरी ने 12 वर्षों तक तपस्या की थी। राजा भरथरी की कठोर तपस्या से देवराज इंद्र भयभीत हो गए। इंद्र ने सोचा की भरथरी वरदान पाकर स्वर्ग पर आक्रमण करेंगे। यह सोचकर इंद्र ने भरथरी पर एक विशाल पत्थर गिरा दिया। तपस्या में बैठे भरथरी ने उस पत्थर को एक हाथ से रोक लिया और तपस्या में बैठे रहे। इसी प्रकार कई वर्षों तक तपस्या करने से उस पत्थर पर भरथरी के पंजे का निशान बन गया। यह निशान आज भी भरथरी की गुफा में राजा की प्रतिमा के ऊपर वाले पत्थर पर दिखाई देता है। यह पंजे का निशान काफी बड़ा है, जिसे देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजा भरथरी की कद-काठी कितनी विशालकाय रही होगी। भरथरी ने वैराग्य पर वैराग्य शतक की रचना की, जो कि काफी प्रसिद्ध है। इसके साथ ही भरथरी ने श्रृंगार शतक और नीति शतक की भी रचना की। यह तीनों ही शतक आज भी उपलब्ध हैं और पढ़ने योग्य है। उज्जैन के राजा भरथरी के पास 365 पाकशास्त्री यानि रसोइए थे, जो राजा और उसके परिवार और अतिथियों के लिए भोजन बनाने के लिए। एक रसोइए को वर्ष में केवल एक ही बार भोजन बनाने का मोका मिलता था। लेकिन इस दौरान भरथरी जब गुरु गोरखनाथ जी के चरणों में चले गये तो भिक्षा मांगकर खाने लगे थे। एक बार गुरु गोरखनाथजी ने अपने शिष्यों से कहा, ‘देखो, राजा होकर भी इसने काम, क्रोध, लोभ तथा अहंकार को जीत लिया है और दृढ़निश्चयी है।‘ शिष्यों ने कहा, ‘गुरुजी ! ये तो राजाधिराज हैं, इनके यहां 365 तो बावर्ची रहते थे। ऐसे भोग विलास के वातावरण में से आए हुए राजा और कैसे काम, क्रोध, लोभ रहित हो गए?’ गुरु गोरखनाथ जी ने राजा भरथरी से कहा, ‘भरथरी! जाओ, भंडारे के लिए जंगल से लकड़ियां ले आओ।’ राजा भरथरी नंगे पैर गए, जंगल से लकड़ियां एकत्रित करके सिर पर बोझ उठाकर ला रहे थे। गोरखनाथ जी ने दूसरे शिष्यों से कहा, ‘जाओ, उसको ऐसा धक्का मारो कि बोझ गिर जाए।‘ चेले गए और ऐसा धक्का मारा कि बोझ गिर गया और भरथरी गिर गए। भरथरी ने बोझ उठाया, लेकिन न चेहरे पर शिकन, न आंखों में आग के गोले, न होंठ फड़के। गुरु जी ने चेलों से क, ‘देखा! भरथरी ने क्रोध को जीत लिया है।’ शिष्य बोले, ‘गुरुजी! अभी तो और भी परीक्षा लेनी चाहिए।’ थोड़ा सा आगे जाते ही गुरुजी ने योगशक्ति से एक महल रच दिया। गोरखनाथ जी भरथरी को महल दिखा रहे थे। युवतियां नाना प्रकार के व्यंजन आदि से सेवक उनका आदर सत्कार करने लगे। भरथरी युवतियों को देखकर कामी भी नहीं हुए और उनके नखरों पर क्रोधित भी नहीं हुए, चलते ही गए। गोरखनाथजी ने शिष्यों को कहा, अब तो तुम लोगों को विश्वास हो ही गया है कि भरथरी े काम, क्रोध, लोभ आदि को जीत लिया है। शिष्यों ने कहा, गुरुदेव एक परीक्षा और लीजिए। गोरखनाथजी ने कहा, अच्छा भरथरी हमारा शिष्य बनने के लिए परीक्षा से गुजरना पड़ता है। जाओ, तुमको एक महीना मरुभूमि में नंगे पैर पैदल यात्रा करनी होगी।’ भरथरी अपने निर्दिष्ट मार्ग पर चल पड़े। पहाड़ी इलाका लांघते-लांघते राजस्थान की मरुभूमि में पहुंचे। धधकती बालू, कड़ाके की धूप मरुभूमि में पैर रखो तो बस जल जाए। एक दिन, दो दिन यात्रा करते-करते छः दिन बीत गए। सातवें दिन गुरु गोरखनाथजी अदृश्य शक्ति से अपने प्रिय चेलों को भी साथ लेकर वहां पहुंचे। गोरखनाथ जी बोले, ‘देखो, यह भरथरी जा रहा है। मैं अभी योगबल से वृक्ष खड़ा कर देता हूं। वृक्ष की छाया में भी नहीं बैठेगा।’ अचानक वृक्ष खड़ा कर दिया। चलते-चलते भरथरी का पैर वृक्ष की छाया पर आ गया तो ऐसे उछल पड़े, मानो अंगारों पर पैर पड़ गया हो। ‘मरुभूमि में वृक्ष कैसे आ गया? छायावाले वृक्ष के नीचे पैर कैसे आ गया? गुरु जी की आज्ञा थी मरुभूमि में यात्रा करने की।’ कूदकर दूर हट गए। गुरु जी प्रसन्न हो गए कि देखो! कैसे गुरु की आज्ञा मानता है। जिसने कभी पैर गलीचे से नीचे नहीं रखा, वह मरुभूमि में चलते-चलते पेड़ की छाया का स्पर्श होने से अंगारे जैसा एहसास करता है।’ गोरखनाथ जी दिल में चेले की दृढ़ता पर बड़े खुश हुए, लेकिन और शिष्यों के मन में ईर्ष्या थी। शिष्य बोले, ‘गुरुजी! यह तो ठीक है लेकिन अभी तो परीक्षा पूरी नहीं हुई।’ गोरखनाथ जी (रूप बदल कर) भर्तृहरि से मिले और बोले, ‘जरा छाया का उपयोग कर लो।’ भरथरी बोले, ‘नहीं, मेरे गुरुजी की आज्ञा है कि नंगे पैर मरुभूमि में चलूं।’ गोरखनाथ जी ने सोचा, ‘अच्छा! कितना चलते हो देखते हैं।’ थोड़ा आगे गए तो गोरखनाथ जी ने योगबल से कांटे पैदा कर दिए। ऐसी कंटीली झाड़ी कि कंथा (फटे-पुराने कपड़ों को जोड़कर बनाया हुआ वस्त्र) फट गया। पैरों में शूल चुभने लगे, फिर भी भरथरी ने ‘आह’ तक नहीं की। भरथरी तो और अंतर्मुख हो गए, ’यह सब सपना है, गुरु जी ने जो आदेश दिया है, वही तपस्या है। यह भी गुरुजी की कृपा है’। अंतिम परीक्षा के लिए गुरु गोरखनाथ जी ने अपने योगबल से प्रबल ताप पैदा किया। प्यास के मारे भरथरी के प्राण कंठ तक आ गये। तभी गोरखनाथ जी ने उनके अत्यन्त समीप एक हरा-भरा वृक्ष खड़ा कर दिया, जिसके नीचे पानी से भरी सुराही और सोने की प्याली रखी थी। एक बार तो भर्तृहरि ने उसकी ओर देखा पर तुरंत ख्याल आया कि कहीं गुरु आज्ञा भंग तो नहीं हो रही है। उनका इतना सोचना ही हुआ कि सामने से गोरखनाथ आते दिखाई दिए। भरथरी ने दंडवत प्रणाम किया। गुरुजी बोले, ”शाबाश भरथरी, वर मांग लो। अष्टसिद्धि दे दूं, नवनिधि दे दूं। तुमने सुंदर-सुंदर व्यंजन ठुकरा दिए, युवतियां तुम्हारे चरण पखारने के लिए तैयार थीं, लेकिन तुम उनके चक्कर में नहीं आए। तुम्हें जो मांगना है, वो मांग लो। भर्तृहरि बोले, ‘गुरुजी! बस आप प्रसन्न हैं, मुझे सब कुछ मिल गया। शिष्य के लिए गुरु की प्रसन्नता सब कुछ है। आप मुझसे संतुष्ट हुए, मेरे करोड़ों पुण्यकर्म और यज्ञ, तप सब सफल हो गए।’ गोरखनाथ बोले, ‘नहीं भरथरी! अनादर मत करो। तुम्हें कुछ-न-कुछ तो लेना ही पड़ेगा, कुछ-न-कुछ मांगना ही पड़ेगा।’ इतने में रेती में एक चमचमाती हुई सूई दिखाई दी। उसे उठाकर भरथरी बोले, ‘गुरुजी! कंठा फट गया है, सूई में यह धागा पिरो दीजिए ताकि मैं अपना कंठा सी लूं।’ गोरखनाथ जी और खुश हुए कि ’हद हो गई! कितना निरपेक्ष है, अष्टसिद्धि-नवनिधियां कुछ नहीं चाहिए। मैंने कहा कुछ मांगो, तो बोलता है कि सूई में जरा धागा डाल दो। गुरु का वचन रख लिया। कोई अपेक्षा नहीं? भर्तृहरि तुम धन्य हो गए! कहां उज्जयिनी का सम्राट नंगे पैर मरुभूमि में। एक महीना भी नहीं होने दिया, सात-आठ दिन में ही परीक्षा से उत्तीर्ण हो गए।’
37 likes
18 shares