अम्बाला मीडिया
4 Posts • 299 views
Ambala Media:" अम्बाला। अम्बाला की बेटी चित्रा सरवारा ने नव वर्ष के अवसर पर अम्बाला सहित प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में सभी के लिए स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की। चित्रा सरवारा ने कहा कि नया वर्ष नई उम्मीदों, सकारात्मक सोच और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे, सद्भाव और विकास के मार्ग पर मिलकर आगे बढ़ने की अपील की। #अम्बाला मीडिया #🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰ #🏏 मोहम्मद सिराज #🥰Express Emotion
39 likes
52 shares
ambala media
578 views
Ambala Media:" शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम में वरिष्ठ कलाकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित Ambala Media अम्बाला 31 दिसम्बर, 2025 को अलविदा कहने और 2026 का स्वागत करने के लिए अम्बाला शहर के पुलिस ऑडिटोरियम में एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम सुपर मैक्स मेगा स्टेजक्राफ्ट 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा व चंडीगढ़ के सात वरिष्ठ कलाकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कला एवं संस्कृति को समर्पित कलाकारों के एक पीएमजी ग्रुप की ओर से हरियाणा कला परिषद के सहयोग से किया गया था । इस कार्यक्रम में सुपर ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के सीईओ इंजीनियर सरदार बलबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे व राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने अध्यक्षता की। इसके साथ ही नैक्स जेन फाइनेंशियल सर्विसेस के प्रोपराइटर व प्रसिद्ध शायर सुरजीत बुद्धिराजा तथा प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी गिरधारी लाल बंसल गैस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शिरकत कर रहे थे । सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व अम्बाला से संगीत जगत के स्तंभ रहे ज्ञान चौरसिया के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुकृति शर्मा द्वारा प्रस्तुत गणेश वन्दना से की गई। इसके उपरांत नितयांश गोयल, निहारिका, अयाना व सनाया, गुरसीरत ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। हरियाणा कला परिषद की ओर से गोहाना से आए मोहिन्दर एण्ड पार्टी ने हरियाणावी कला का शानदार प्रदर्शन किया। एस ए जैन सीनियर सकैण्डरी स्कूल का भंगड़ा की प्रस्तुति भी बेहद सराही गई। जसदीप बेदी ने बताया कि इससे पूर्व इसी वर्ष में पीएमजी ग्रुप द्वारा अवार्ड शो 2025 व द एजुकेशन एक्सीलेंस गाला 2025 का भी सफलता पूर्वक आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि पीएमजी ग्रुप का उद्देश्य कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ कला एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्सियतों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मानित करना भी है ताकि उनसे प्रेरणा लेकर ओर भी लोग इस क्षेत्र में आगे आ सकें। सुपर मैक्स मेगा स्टेजक्राफ्ट 2025 में वरिष्ठ कलाकार बलकार सिद्धू , कमलेश शर्मा , प्रितपाल सिंह सोढ़ी, विश्व दीपक त्रिखा, सुभाष नगाड़ा व वेद प्रकाश अत्री को कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। जबकि ज्ञान चौरसिया जी को 28 दिसम्बर को ईश्वर अस्पताल के आईसीयू में ही उनको सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, अम्बाला शहर के प्रिंसिपल डाॅ विकास कोहली, नवीन गुलाटी, डाॅ. रतन सिंह ढिल्लों, प्रमोद पब्बी, करण गुप्ता, अरविंद सूरी, अनिल महन्त बिट्टू, कृष्ण लाल यादव, गगन बेदी, परविन्द्र गुप्ता, विनोद जांगड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। #🔴 क्राइम अपडेट #🥰Express Emotion #🏏 मोहम्मद सिराज #🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰ #अम्बाला मीडिया
15 likes
9 shares