राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह भूंकप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रविवार तड़के दिल्ली के उत्तरी जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया।
भूकंप तड़के 4:14 बजे आया, जिस समय लोग गहरी नींद सो रहे थे। इस वजह से लोगों को भूकंप के झटकों का पता नहीं चला। साथ ही इसकी तीव्रता भी बहुत कम थी।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के उत्तरी जिले में भूकंप का केंद्र था और इसकी गहराई आठ किलोमीटर थी। साथ ही भूकंप का अक्षांश 28.721 उत्तर और देशांतर 76.957 पूर्व में था।
सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि अरुणाचल प्रदेश और असम राज्य में भी आज सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। यहां भी भूकंप की तीव्रता कम थी। जमीन के पांच किमी अंदर रिक्टर स्केल पर 2.8 की तीव्रता दर्ज की गई।
#Delhi #Earthquake #BharatUpdate #BreakingNews #Viral
#india #nonfollowers
#india #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #viral #breaking #Followme
#followme