🔥 क्या आप जानते हैं कि एक राजा भगवान से बड़ा कैसे हो सकता है? बीरबल के इस चतुर जवाब को सुनकर अकबर भी दंग रह गए! 🌟
==========>>>>>>भगवान हमारे भीतर हैं
एक बार अकबर के दरबार में एक कवि आया। उसने अकबर की शान में एक कविता लिखी, 'अकबर बहुत महान हैं, वह बहुत दयालु हैं' तो सबने कहा, 'यह तो बिल्कुल सच बात हैं!' उसकी कविता सुन कर लोग उसकी तारीफ करने लगे। तो जब कवि को लगा कि उसकी कविता सब लोगों को पसंद आ रही है तो उसने फिर एक और कविता बनायी और उसमें राजा की और प्रशंसा की। लोग उसकी और तारीफ करने लगे और जब उसने देखा कि लोग ताली बजा रहे हैं, सब प्रसन्न हो रहे हैं, राजा भी खुश हो रहा है, तो उसने एक और कविता बनायी। ऐसे उसने कई कविताएं बनायीं। अंत में उसने एक ऐसी कविता बनायी, जिसमें उसने कहा कि आप तो भगवान से भी बड़े हैं! जैसे ही कवि ने यह कहा, दरबार में एकदम सन्नाटा छा गया। अब कोई कवि की तरफ देखे, तो कोई अकबर की तरफ। लोग सोच में पड़ गये कि उन्हें इस बात पर ताली बजानी चाहिए अथवा विरोध करना चाहिए। राजा ने देखा कि कोई ताली नहीं बजा रहा है और सारे दरबार में एकदम से सन्नाटा सा फैल गया है। तब अकबर ने बीरबल की तरफ देखा और कहा 'बीरबल! क्या सचमुच मैं भगवान से बड़ा हूं?' तो बीरबल ने कहा 'बादशाह! आप मुझे एक दिन का समय दीजिए, मैं सोच कर आपको बताऊंगा।' लेकिन अब बीरबल दुविधा में पड़ गया, वह जानता था कि राजा भगवान से बड़े नहीं हैं, मगर यह बात बीरबल राजा से नहीं कह सकता था। अगले दिन बहुत सोच-विचार कर बीरबल राजा से बोले, 'महाराज! बड़े-छोटे की बात ही नहीं हैं, पर आप एक चीज कर सकते हैं, जो भगवान नहीं कर सकते।' सारे दरबार में एकदम सन्नाटा फैल गया। अकबर ने कहा, 'बीरबल बताओ, ऐसी क्या हैं, जो मैं कर सकता हूं, परंतु भगवान नहीं कर सकते।' तब बीरबल ने कहा, 'आप किसी को भी अपने राज्य से बाहर निकाल सकते हैं, परंतु वह जो इस संसार के पालनहार हैं, वह किसी को अपने राज्य से बाहर नहीं निकाल सकते।' वह हमारे अंदर ही मौजूद हैं, तो हमें डरने की क्या जरूरत हैं।
=====>>>
#BirbalKeKisse #AkbarBirbalStories #HindiKahaniya #MoralStories #BirbalKiBudhi #TrendingNow #ViralPost #DailyMotivation #InnerPeace #PradiptGyan
👑 बीरबल की चतुराई और हाजिरजवाबी का एक ऐसा किस्सा जो हमें सिखाता है कि अहंकार से बड़ा सत्य होता है। ईश्वर हर कण में हैं, उन्हें किसी सीमा में नहीं बांधा जा सकता।
✨ जब बात सम्मान की हो तो सच को कड़वा बनाए बिना कैसे पेश किया जाता है, यह कला सिर्फ बीरबल के पास थी! क्या आप भी अपनी बुद्धिमानी से किसी बड़ी मुश्किल स्थिति से बाहर निकले हैं? नीचे कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं! 🤔👇
📝 इस प्रेरक कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि ईश्वर सर्वव्यापी हैं, उनका कोई अंत नहीं है और न ही उनका कोई निश्चित राज्य है जिससे वह किसी को बाहर निकाल सकें। वह सदैव हमारे भीतर निवास करते हैं, इसलिए हमें किसी भी परिस्थिति में डरने की आवश्यकता नहीं है।
🗳️ 🤔
❓ क्या आपको भी लगता है कि बीरबल ने अपनी चतुराई से अकबर का अहंकार टूटने से बचा लिया और सच भी सामने रख दिया?
👉 1️⃣ हाँ, बीरबल का जवाब सबसे उत्तम था! 💡
👉 2️⃣ नहीं, राजा को सीधा सच बताना चाहिए था! 😮
#hindu #🙏गीता ज्ञान🛕 #🔊सुन्दर कांड🕉️ #🕉️सनातन धर्म🚩 #🙏🏻आध्यात्मिकता😇