cricket world cup

18 Posts • 24K views
Naman News
749 views 3 months ago
#🏆T20 WC: भारत की ऐतिहासिक जीत!🏏 #cricket world cup #क्रिकेट अहमदाबाद के जिस नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत का विश्व विजेता बनने का सपना 3 साल पहले टूटा था उसी मैदान पर सूर्या सेना ने इतिहास रच दिया है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को 2023 में वनडे विश्व कप के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने हराकर करोड़ों भारतीयों का दिल चकनाचूर कर दिया था. अब इसी मैदान पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप में लगातार दूसरी बार और ओवरऑल तीसरी बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल कर लिया. इससे पहले भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में 2007, रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 और अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 2026 में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया. एक लाख की कैपेसिटी वाले भरे स्टेडियम में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 255 रन बनाए, जो विश्व कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है. इसके बाद भारतीय फैंस को चुप कराने का सपना देख रही न्यूजीलैंड टीम को आसानी से रोक दिया. भारतीय टीम ने जैसे ही अहमदाबाद में जीत दर्ज की पूरा स्टेडियम रोशनी और पटाखों से जगमगाने लगा.
14 likes
7 shares