Top News.in
18K views • 7 hours ago
#🥹फेमस ऑस्कर विजेता स्क्रीनराइटर का निधन🕯️ हॉलीवुड के जाने-माने स्क्रीनराइटर जेरेमी लार्नर अब हमारे बीच नहीं रहे. 88 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया है. उनके बेटे जेसी लार्नर ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि दिग्गज स्क्रीनराइटर ने 24 फरवरी को ही इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. 24 फरवरी को कैलिफोर्निया के ओकलैंड स्थित एक नर्सिंग होम में बीमारी से एक लंबी जंग के बाद उनका निधन हो गया था.
साल 1972 में आई फिल्म ‘द कैंडिडेट’ की कहानी जेरेमी लार्नर ने ही लिखी थी. ये एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसकी कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा था. इसकी शानदार पटकथा के लिए उन्हें 1973 में एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का पुरस्कार मिला था. #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
355 likes
7 comments • 457 shares