🤯दर्दनाक हादसे में फेमस एक्टर की मौत 😢

7 Posts • 117K views
Arvind Khabari
71K views 24 days ago
राजधानी के गुडंबा क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में भोजपुरी फिल्म अभिनेता और निर्देशक रोहित शर्मा की मौत हो गई. मलिहाबाद से शूटिंग पूरी कर दोस्त के साथ बाइक से लौट रहे रोहित की बाइक को रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में उनका साथी शोभित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने ट्रक चालक की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, कुशीनगर के तुरपट्टी निवासी 26 वर्षीय रोहित शर्मा परिवार के साथ लखनऊ के चिनहट स्थित कमता इलाके में रहते थे. सोमवार शाम वह अपने दोस्त शोभित के साथ मलिहाबाद में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए गए थे. मंगलवार तड़के करीब चार बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान गुडंबा रिंग रोड पर टीवीएस शोरूम के सामने डिवाइडर पार कर रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. #🤯दर्दनाक हादसे में फेमस एक्टर की मौत 😢
884 likes
13 comments 1393 shares