🏏एशिया कप में भिड़ेंगे भारत-पाक 👊
58 Posts • 204K views
🄰🄼🄰🄽
653 views
#🏏एशिया कप में भिड़ेंगे भारत-पाक 👊 विराट कोहली और रोहित शर्मा एशिया कप नहीं खेलेंगे, इस टूर्नामेंट में भारत-पाक 3 दफे भिड़ सकते हैं। सूर्यकुमार यादव कप्तान होंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच खराब रिश्ते और आंतकी हमले के बाद आखिरकार एशिया कप 2025 पर मुहर लग गई है। भारत मेजबान था, लेकिन अब ये टूर्नामेंट पूरी तरह UAE में खेला जाएगा। भारत ने एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए हामी भर दी है और इससे अब ये साफ हो चुका है कि टीम इंडिया ये टूर्नामेंट और पाकिस्तान के साथ मुकाबला खेलेगी। दोनों टीमों के बीच 14 सितंबर को ये मैच खेला जाएगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इसका ऐलान किया और बताया कि 9 से 28 सितंबर तक टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इस साल का एशिया कप टी20 फॉर्मेट के तहत खेला जाएगा। टूर्नामेंट की सबसे अहम चीज ये है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही देश एक दूसरे संग खेलेंगे। ऐसे में इस बार फैंस को एक नहीं बल्कि कुल तीन बार दोनों देशों के बीच टक्कर हो सकती है। भारत को पाकिस्तान के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों ही टीमें ग्रुप ए में हैं। 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच पहली बार टक्कर होगी। वहीं इसी ग्रुप में दो अन्य टीमें UAE और ओमान हैं। ऐसे में ये भी माना जा रहा है कि भात और पाकिस्तान की टीमें सुपर 4 स्टेज के लिए भी क्वालीफाई कर सकती हैं। एशिया कप 2025 के सुपर फोर चरण में, ग्रुप A और ग्रुप B की टॉप दो टीमें क्वालीफाई करेंगी। इस चरण में ये चार टीमें राउंड रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ एक बार खेलेंगी। ग्रुप A की दो क्वालीफाई टीमें 14 सितंबर, रविवार को आपस में भिड़ेंगी। अगर भारत और पाकिस्तान क्वालीफाई करते हैं, तो ये दोनों टीमें इस मुकाबले में खेलेंगी। सुपर फोर चरण की टॉप दो टीमें 28 सितंबर, रविवार को फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। अगर भारत और पाकिस्तान सुपर फोर की टॉप दो टीमें बनती हैं, तो वे फाइनल में खेलेंगी। इस तरह, एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान तीन बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान कभी भी फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेले हैं। क्या विराट और रोहित के बगैर एशिया कप देखने में मजा आएगा?
11 likes
5 shares