बाढ़ का कहर

2K Posts • 12M views
Naman News
545 views 6 hours ago
#📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #सम्राट चौधरी बिहार के भावी मुख्यमंत्री #बाढ़ का कहर #सोनपुर सोनपुर राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी: बाढ़ पीड़ितों को परोसा खाना, संग बैठकर किया भोजन! बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के संकट के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। वैशाली के बाद मुख्यमंत्री सारण जिले के सोनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ राहत शिविर और कम्युनिटी किचन का स्थलीय निरीक्षण किया। ​निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री का एक बेहद आत्मीय अंदाज देखने को मिला। उन्होंने न केवल राहत शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनका हाल-चाल और समस्याएं जानीं, बल्कि अपने हाथों से उन्हें भोजन परोसा और खुद भी पीड़ितों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया। सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सभी प्रभावित परिवारों को सहायता राशि और किसानों को फसल क्षति का समुचित मुआवजा दिया जाएगा।
9 shares