बूंदी न्यूज़

296 Posts • 51K views
दैनिक अपडेट
589 views 25 days ago
नवोदय विद्यालय मनकापुर में कक्षा-6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीकरण गोण्डा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मनकापुर में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रभारी प्राचार्य लालता प्रसाद शर्मा ने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा। उन्होंने बताया कि जनपद गोण्डा के निवासी तथा किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के दौरान कक्षा-5 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं आवेदन के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना अनिवार्य है। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि अंतिम तिथि के निकट तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द पंजीकरण कर लें। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #📢 ताजा खबर 📰 #🆕 ताजा अपडेट #गोण्डा न्यूज़
9 likes
15 shares