14 shares
श्री राम माता सीता लक्ष्मण जी हनुमान जी के साथ सुंदर तस्वीर
220 Posts • 300K views
sn vyas
515 views • 8 hours ago
#श्री हनुमानजी #🙏🏼 🌷श्री राम लक्ष्मण सीता हनुमानजी🌷🙏🏼 #🙏🌺ॐ रामदूताय नमः🌺🙏 🙏 जय श्री राम🙏 🙏🌺 जय हनुमानजी 🌺🙏 जय बालाजी महाराज #🌼🙏जय वीर हनुमानजी 💐शुभ मंगलवार 🌼श्री हनुमान चालीसा 🌼 #🚩 जय श्री रामजी🚩 🚩जय श्री हनुमानजी🚩
`॥ श्री हनुमान द्वादश नाम स्तोत्रम् ॥`
`स्रोत – आनन्दरामायण ८।१३।८-११`
*हनुमानञ्जनीसूनुर्वायुपुत्रो महाबलः ।*
*रामेष्टः फाल्गुनसखः पिङ्गाक्षोऽमितविक्रमः ॥*
*उदधिक्रमणश्चैव सीताशोकविनाशनः ।*
*लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा ॥*
*एवं द्वादश नामानि कपीन्द्रस्य महात्मनः ।*
*स्वापकाले प्रबोधे च यात्राकाले च यः पठेत् ॥*
*तस्य सर्वभयं नास्ति रणे च विजयी भवेत् ।*
*राजद्वारे गह्वरे च भयं नास्ति कदाचन ॥*
[ `आनन्दरामायण ८।१३।८-११` ]
`श्लोकार्थ 👉🏻 उनका एक नाम तो हनुमान है ही , दूसरा अञ्जनीसूनु , तीसरा वायुपुत्र , चौथा महाबल , पाँचवाँ रामेष्ट ( रामजीके प्रिय ) , छठा फाल्गुनसख ( अर्जुनके मित्र ) , सातवाँ पिङ्गाक्ष ( भूरे नेत्रवाले ) , आठवाँ अमितविक्रम , नवाँ उदधिक्रमण ( समुद्रको अतिक्रमण करनेवाले ) , दसवाँ सीताशोकविनाशन ( सीताजीके शोकको नाश करनेवाले ) , ग्यारहवाँ लक्ष्मणप्राणदाता ( लक्ष्मणको संजीवनीबूटीद्वारा जीवित करनेवाले ) एवं बारहवाँ नाम है– दशग्रीवदर्पहा ( रावणके अहँकारको दूर करनेवाले ) । ये बारह नाम श्रीहनुमानजीके गुणोंके द्योतक हैं । श्रीराम तथा सीताके प्रति जो सेवा कार्य उनके द्वारा हुए हैं , उन सबकी ओर इन्हीं नामोंद्वारा संकेत हो जाता है औऱ यही श्रीहनुमानकी स्तुति है । इस स्तुतिसे मिलनेवाले अनेकों लाभ ऊपरके श्लोकोंमें वर्णित हैं । सेनानायक श्रीहनुमानके इन बारह नामोंका जो रात्रिमें सोनेके समय अथवा प्रातःकाल उठनेपर अथवा यात्रारम्भके समय पाठ करता है , उस व्यक्तिके समस्त भय दूर हो जाते हैं । वह व्यक्ति युद्धके क्षेत्रमें, राज-दरबारमें अथवा भीषण संकट जहाँ-कहीं भी हो , उसे कोई भय नहीं होता । इसलिये श्रीहनुमानको संकटमोचन भी कहा जाता है ।`
`जय बजरङ्गबली🚩`
`हर हर महादेव🌼`
`जय श्री राम🙏🏻`
`© सर्वाधिकार सुरक्षित। सर्वज्ञ शङ्कर🚩 चैनल`
`🌄🌆 प्रभात वन्दन 🌆🌄`
`#सर्वज्ञशङ्कर`
`#प्रभातवंदन`
`#हनुमान_द्वादश_नाम`
`#आनन्दरामायण`
`#बजरंगबली`
`#संकटमोचन`
`#रामदूत`
`#वायुपुत्र`
`#पवनपुत्र`
`#जयश्रीराम`
10 shares
10 shares