#बहराइच ब्रेकिंग#
हिन्दी साहित्य सुरभि संस्थान की मासिक बैठक में काब्य गोष्ठी व हुड़दंग कार्यक्रम का मनमोहक आयोजन प्रतिष्ठित समाजसेवी व उद्योगपति संरक्षक आदेश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा आनन्द अग्रवाल ने एवम रंगारंग संचालन डा दिनेश चंद्रा ने किया। हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कान्त श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करने के बाद बैठक की कार्यवाही का दायित्व श्रृंगार रस के कवि डॉ दिनेश चंद्रा को सौप दिया । वीररस के कवि धीरेंद्र सिंह चंदेल ने काब्य गोष्ठी की शुरूआत मां शारदे की वन्दना से की ।उनके द्वारा प्रस्तुत सारगर्भित कविता की खूब प्रशंसा हुई। कार्यक्रम में डा अशोक गुप्ता,डा आनन्द अग्रवाल, प्रेम नाथ मिश्र,डा अनिता शुक्ला, डा वीरांगना कान्त,खुशब शर्मा,ई अशोक सिंह,आदेश अग्रवाल,प्रकाश वीर गुप्ता,सत्य नारायण सिंह,नरेश अग्रवाल,उमेश चन्द्र शाह,अभिलाष श्रीवास्तव एवम आनन्द श्रीवास्तव ने कुछ अपनी रचना कुछ औरों की तो कुछ ने अपने अनुभव को होली के काब्य रंग से हुड़दंग के रंग से रंग डाला ।बैठक का शुभारंभ बंदे मातरम के बाद होली की टोपी पहना कर व माला से सम्मानित कर किया गया एवम समापन राष्ट्रगान से हुवा। बैठक में सुरेश चौधरी, मुक्तेश्वर पोद्दार,ओम प्रकाश पोद्दार,रजनीकांत मिश्र,राजेन्द्र प्रकाश मित्तल,डॉ विशेष सिंह,जसवंत मिश्र,अजय अग्रवाल आदि ने बैठक में शानदार ब्यवस्था के लिए श्री आदेश अग्रवाल की ब्यवस्था को सराहा।
#बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट#