D.Kant
ShareChat
click to see wallet page
@735455182
735455182
D.Kant
@735455182
I Love Sharechat :)
#बहराइच ब्रेकिंग# # हिन्दी साहित्य सुरभि संस्थान नानपारा की बैठक में काब्य गोष्ठी का हुआ आयोजन# हिन्दी साहित्य सुरभि संस्थान की मासिक बैठक में काब्य गोष्ठी व हुड़दंग कार्यक्रम का मनमोहक आयोजन प्रतिष्ठित समाजसेवी व उद्योगपति संरक्षक आदेश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा आनन्द अग्रवाल ने एवम रंगारंग संचालन डा दिनेश चंद्रा ने किया। हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कान्त श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करने के बाद बैठक की कार्यवाही का दायित्व श्रृंगार रस के कवि डॉ दिनेश चंद्रा को सौप दिया । वीररस के कवि धीरेंद्र सिंह चंदेल ने काब्य गोष्ठी की शुरूआत मां शारदे की वन्दना से की ।उनके द्वारा प्रस्तुत सारगर्भित कविता की खूब प्रशंसा हुई। कार्यक्रम में डा अशोक गुप्ता,डा आनन्द अग्रवाल, प्रेम नाथ मिश्र,डा अनिता शुक्ला, डा वीरांगना कान्त,खुशब शर्मा,ई अशोक सिंह,आदेश अग्रवाल,प्रकाश वीर गुप्ता,सत्य नारायण सिंह,नरेश अग्रवाल,उमेश चन्द्र शाह,अभिलाष श्रीवास्तव एवम आनन्द श्रीवास्तव ने कुछ अपनी रचना कुछ औरों की तो कुछ ने अपने अनुभव को होली के काब्य रंग से हुड़दंग के रंग से रंग डाला ।बैठक का शुभारंभ बंदे मातरम के बाद होली की टोपी पहना कर व माला से सम्मानित कर किया गया एवम समापन राष्ट्रगान से हुवा। बैठक में सुरेश चौधरी, मुक्तेश्वर पोद्दार,ओम प्रकाश पोद्दार,रजनीकांत मिश्र,राजेन्द्र प्रकाश मित्तल,डॉ विशेष सिंह,जसवंत मिश्र,अजय अग्रवाल आदि ने बैठक में शानदार ब्यवस्था के लिए श्री आदेश अग्रवाल की ब्यवस्था को सराहा। #बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट #
बहराइच ब्रेकिंग# - ShareChat
01:00
#बहराइच ब्रेकिंग# होली धमाल कार्यक्रम पुरानी बाजार में बीजेपी के पूर्व मण्डल अध्यक्ष अजय गुप्ता के आवास पर होली महोत्सव के अवसर पर धमाल कार्यक्रम में होलियारों ने खूब हुड़दंग किया। होली महोत्सव समिति के अध्यक्ष अतुल जायसवाल एवं महामंत्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिदिन नगर के विभिन्न लोगों के निज निवास पर होलियारों द्वारा धमाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समिति ने सभी नगरवासियों से अपने इष्ट-मित्रों के साथ पहुंचकर होली धमाल का आनंद लेने एवं होली उत्सव को धूमधाम से मनाने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम गुप्ता, अजय गुप्ता, सचिन गुप्ता, प्रमोद नाग सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में रंग, संगीत और उत्सव का विशेष उत्साह देखने को मिला।धमाल उत्सव में नीरज गुप्ता पंकज कुमार गुप्ता गौतम गुप्ता अजय गुप्ता पुरुषोत्तम गुप्ता राकेश गुप्ता,विकास श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता,अंकित गुप्ता,अंकित मित्तल, प्रमोद नाग,पंकज मित्तल, सीताराम नन्दा, दिलीप नन्दा, राजेन्द्र कुमार गुप्ता,धर्मेन्द्र नाग,शिवम नाग,रितेश नाग,सिपाही लाल,राहुल कश्यप, रमेश चौरसिया,मिथिलेश गुप्ता, गौरव गुप्ता और मानस गुप्ता आदि उपस्थित रहे। #बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट#
बहराइच ब्रेकिंग# - ShareChat
00:59
#बहराइच ब्रेकिंग# *रंगबिरंगा फूला रा दरिया में,आज श्याम धणी विराज्या रे।* *मोरपंख माथां चमकै,चंदन रो तिलक साज्या रे।* *घणो सुहावो दरबार सजीयो,खुशबू सूं महक्यो आँगण सारो।* *जाको देख्या एक बार,वो बोल्या म्हारो श्याम पियारो।।* बीजेपी के पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृपा राम वर्मा एवम ब्लॉक प्रमुख विजय वर्मा के नेतृत्व में फलाहारी प्रसाद की ब्यवस्था मिल परिसर में रुपईडीहा बाबागंज,अगैया क्षेत्र के श्याम भक्तों के लिए की गई थी इस अवसर पर आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक वर्मा ,ब्रिज मोहन सिंह रवींद्र यादव सहित हजारों श्याम भक्त की उपस्थित में निशान चढ़ाने वालो का भब्य स्वागत किया गया। सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मन्दिर कृष्णपुरी रुपईडीहा रोड नानपारा,विश्वनाथ मंदिर पर प्रभारी निरीक्षक राज नाथ सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल मौजूद रहा। जुब्लीगंज निवासी हरी शर्मा सुरेश शाह,नरेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल,पीयूष डालमिया,उमेश शाह,चन्दन शाह संत बहादुर वर्मा सहित हजारों की संख्या में श्याम प्रभु के भक्तजन निशान लेकर नृत्य करते हुए स्टेशन बाजार स्थित खाटू श्याम राणी सती श्याम प्रभु मन्दिर में चढ़ाया गया। #बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट #
बहराइच ब्रेकिंग# - ShareChat
00:55
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #राष्ट्र नेपाल में हुई बस दुर्घटना में बहराइच के युवक की हुई मौत # ग्राम हाड़ा निवासी 33 वर्षीय युवक हुआ दुर्घटना का शिकार # नेपाल में बड़ा हादसा: बेनिघाट के पास त्रिशूली नदी में गिरी बस, 20 की मौत दुर्घटना बे ग्राम हाड़ा निवासी 33 वर्षीय युवक की हुई मौत परिजन दुर्घटना स्थल के लिए रवाना। पड़ोसी देश नेपाल में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी, तभी बेनिघाट क्षेत्र में अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना बेनिघाट के पास हुई, जहां पहाड़ी मार्ग पर बस संतुलन खो बैठी और सीधे नदी में जा गिरी। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के नानपारा क्षेत्र के हाड़ा बसहरी निवासी 33 वर्षीय मनीष शुक्ला पुत्र रामपाल शुक्ला की भी मौत हो गई। जैसे ही घटना की सूचना परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अंतिम संस्कार और अन्य औपचारिकताओं के लिए नेपाल रवाना हो गए हैं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। #बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट#
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - 8 8 - ShareChat
#बहराइच ब्रेकिंग# # बच्चो और बच्चियों के लिए बनी उदाहरण 9 वर्षीय बच्ची # बहराइच: 9 वर्षीय बेटी ने रखा रमजान का पहला रोज़ा ।रोज़ा रखने के बाद बोली की अल्लाह खुश होगा नानपारा बहराइच कस्बा नानपारा निवासी राशिद अली की बेटी अलवीना शेख उम्र 9 साल ने रमजान का अपना पहला रोज़ा रखा रमजान की आमद की खबर मिलते ही बच्ची खुशी से चहकती अपनी मां से बोली कि मैं भी रोजा रखूंगी परिवार के लोगों ने काफी समझाया कि अभी छोटी हो नहीं रखो अगले साल रखना मगर बच्ची ने कहा कि नहीं रोजा रखूंगी और रात 3 बजे ही शहरी के लिए उठ गई और रोज़ा रखा बोली कि रोज़ा रखने से अल्लाह ताला खुश होंगे इस लिए रोज़ा रखा है बच्ची के रोज़ा रखने पर बच्ची की मां शाहाना शेख ने बेटी की रोज़ा कूसाई का प्रोग्राम रखा और बिरयानी, खीर, जर्दा आदि बना कर पूरे मोहल्ले वासियों को भिजवाया मोहल्ले वासियों और परिवार के लोगों ने बच्ची को रोजा रखने पर खूब हौसला अफजाई की और दुआओं से नवाजा है। #बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट #
बहराइच ब्रेकिंग# - ShareChat
#बहराइच ब्रेकिंग# # बेसिक विभाग की किताबो को लेकर डीएम बहराइच की बड़ी कार्यवाही # # जांच में खुलेगी भ्र्ष्टाचार की पर्त दर पर्त# गिर सकती है कइयों पर गाज# सरकारी किताब बेचने के मामले में डीएम की बड़ी कार्यवाही अनुदेशक जिला समन्वयक एवं स्पेशल एजुकेटर की संविदा हुई समाप्त बहराइच। जनपद के रामगांव एक ट्रक सरकारी किताब बिक्री कर दी गई। उस मामले में जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति की जांच आख्या के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह द्वारा पाठ्य पुस्तकों के भण्डारण व रख-रखाव के लिए उत्तरदायी अनुचर आलोक कुमार व शफीक अहमद को निलम्बित कर दिया गया है तथा अनुदेशक अतुल कुमार सिंह, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता आशुतोष सिंह, स्पेशल एजुकेटर दीपक कुमार की संविदा समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही प्रभारी सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश कुमार वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी. नगर क्षेत्र डाली मिश्रा तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, बहराइच रंजीत कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई कार्यवाही के अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश, शासन को जांच आख्या प्रेषित करते हुए प्रभारी सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश कुमार वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी. नगर क्षेत्र डाली मिश्रा तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, बहराइच रंजीत कुमार के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की गई है। #बेसिक शिक्षा विभाग की किताबो को. लेकर डीएम बहराइच की बड़ी कार्यवाही#
बहराइच ब्रेकिंग# - S S - ShareChat
#बहराइच ब्रेकिंग# # श्याम प्रभु मन्दिर प्रांगण मैया की मूर्ति हुई स्थापित# श्रृंगार के बाद भक्तजनो को देंगी दर्शन # बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ,सुधा टेकड़ीवाल एवम दी के श्रीवास्तव को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित# श्रृंगार के बाद दर्शन के लिए खोले जाएंगे पट # श्री श्याम प्रभु राणी सती मंदिर स्टेशन रोड नानपारा में आज पूर्ण हर्षोल्लास के साथ जगतजननी मां दुर्गा की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न हुवा। इस अवसर पर बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल उनकी पत्नी नगर सुधा टेकड़ीवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बहराइच नानपारा विधायक की पत्नी सीमा वर्मा और सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष डी के श्रीवास्तव को मन्दिर समिति के अध्यक्ष राम स्वरूप अग्रवाल एवम राजेश भीमराजका द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मन्दिर के स्थापना से पूर्व भक्तजनो ने सोना चांदी आदि से स्थापना से पूर्व दिल खोलकर भेंट किया। भजन गायक कुमार शानू एवम मोनू गुप्ता मैया के स्थापना कार्यक्रम में लगातार भजन गया कर मां के सेवा में लगे रहे। आज जगतजननी मैया की मूर्ति का नगर भ्रमण के लिये भब्य मूर्ति निकाली गयी। नगर भ्रमण श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर विश्वनाथ मंदिर चौक बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होकर सैकड़ो की संख्या में पुरुष और महिलाएं बच्चों के साथ निकली। माता का जयकारा लगाते हुए और भजन का गायन करते हुए शोभा यात्रा बहुत ही भव्य रूप में नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस श्री श्याम मंदिर पहुंची।मंदिर समिति अध्यक्ष रामस्वरूप अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, उमेश चंद्र शाह, सुरेश गोयल, दिनेश शाह ,मोनू मनीरामका ,अजय अग्रवाल, राजेश शाह, प्रदीप ऐरन ,पीयूष डालमिया ,चंदन टेकरीवाल ,आशीष खेमका, शुभम भीमराजका सहित सैकड़ों भक्त मैया की स्थापना के अवसर पर उपस्थित रहे। मां की मूर्ति स्थापना के बाद अब भक्तजनो के दर्शन के लिए मां के पट सायंकाल 4 बजे खुलने की जानकारी आयोजको ने दी। # बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट #
बहराइच ब्रेकिंग# - ShareChat
01:12
#बहराइच ब्रेकिंग# #हर्षोल्लास के साथ भक्तजनों ने मनाया महाशिवरात्रि पर्व # बहराइच : महाशिवरात्रि का पर्व के अवसर पर नगर नानपारा के जलाभिषेक करने वाले भक्तजनों की उमड़ी भीड़। महाभारत कालीन शिवाले बाग स्थित शिव मंदिर,विश्वनाथ मंदिर काली कुंडा स्थित शिव मन्दिर,रुपईडीहा रोड स्थित योगेश्वर महादेव शिव मंदिर एवम कृष्णपुरी स्थित सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मन्दिर स्थित सिद्धिपीठ शिवलिंग में जलाभिषेक करने वालो का भारी भीड़ दिखी।इसी क्रम में आज श्री नवयुवक कांवरिया संघ नानपारा के द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज दिनांक 15 फरवरी 2026 दोपहर 1:00 बजे पटेल नगर से शिव बारात निकाली जाएगी और पूरे नगर में शोभा यात्रा भ्रमण की जाएगी अतः आप सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से निवेदन है की समय से पहुंचकर पुण्य के भागी बने। #बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट#
बहराइच ब्रेकिंग# - ShareChat
00:49
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट ## विनम्र श्रद्धांजलि ## आज एक दुखद खबर आई है दोस्तों। सरला महेश्वरी जी नहीं रही। आज वो इस दुनिया से प्रस्थान कर गई हैं। दूरदर्शन का दौर हमारे जिन बड़ों को आज भी बहुत अच्छी तरह से याद है उनके लिए सरला महेश्वरी एक जाना-पहचाना नाम व चेहरा हैं। सरला जी दूरदर्शन पर खबरें पढ़ा करती थी। उस ज़माने में खबरों में कोई शोर-शराबा और मुर्गा लड़ाई नहीं होती थी। सरला जी बहुत ग्रेसफ़ुली स्क्रीन पर आकर खबरें पढ़ती थी। बहुत शांत और सौम्य अंदाज़ में। आज शाम चार बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर सरला जी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सरला जी को नमन।
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - $9 श्रीमती सरला माहेश्वरी का निधन की वरिष्ठ समाचार प्रस्तोता, दूरदर्शन जिन्होंने भारतीय समाचार जगत में उल्लेखनीय योगदान दिया। $9 श्रीमती सरला माहेश्वरी का निधन की वरिष्ठ समाचार प्रस्तोता, दूरदर्शन जिन्होंने भारतीय समाचार जगत में उल्लेखनीय योगदान दिया। - ShareChat
#बहराइच ब्रेकिंग# #कोतवाली नानपारा परिसर में उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालीसा जौहरी की अध्यक्षता में शान्ति कमेटी के बैठक का आयोजन# शान्ति पूर्वक पर्व मनाने की अपील# अराजकतत्व सख्त कार्यवाही के लिए रहे तैयार # नानपारा में पीस कमेटी की बैठक, महाशिवरात्रि व रमजान शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय नानपारा। आगामी महाशिवरात्रि एवं रमजान पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली नानपारा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालीसा जौहरी ने की। बैठक में क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह, उद्योग व्यापार मंडल नानपारा के अध्यक्ष मुशीर सेठ, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नसीबन निशा, स्वर्णकार यूनियन के कैलास सोनी, तीरथ राम साहू सहित विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद रस्तोगी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि और रमजान के पावन अवसर पर क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम रखते हुए पर्वों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाएगा। उपजिलाधिकारी मोनालीसा जौहरी ने कहा कि प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि पर्वों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। #बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट#
बहराइच ब्रेकिंग# - ShareChat
01:01