ShareChat
click to see wallet page

#बहराइच ब्रेकिंग# # चौपहिया वाहन रोक कर नकदी व जेवर की लूट# नानपारा चौपहिया वाहन के आगे लकड़ी का लट्ठा फेंक नगदी व जेवरात लुटे। शुक्रवार देर शाम लगभग शाम सात बजे मल्हीपुर के रामपुर से थाना खैरीघाट के रायगंज वापस जा रहे थे ।नानपारा इलाके के ककरी मार्ग स्थित अली बहादर भट्ठे के पास भुठ्ठे के खेत मे छिपे बदमाशों ने गाड़ी पर लकड़ी का लट्ठा फेंक दिया जैसे ही चालक नरेंद्र ने गाड़ी रोकी बदमाशों ने गाड़ी मे सवार 27 वर्षीय दिलीप कुमार 28 आरती देवी , 40 वर्षीय तिलकराम 60 वर्ष जगरना, 23 वर्ष बसंती पर हमला कर 16 हजार की नगदी , मंगलसूत्र बालियां लूट ली। सूचना पर पहुचीं डायल 112 ने घायलों को सीएचसी नानपारा भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। #बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट#

4K ने देखा
18 दिन पहले