मध्य प्रदेश के चंदेरी निवासी विवेक यादव ने यूपीएससी (UPSC) परीक्षा पास कर आईपीएस अधिकारी बनने का मुकाम हासिल किया है। विवेक के पिता नवल सिंह यादव पेशे से ड्राइवर हैं, जबकि उनकी मां ने सिलाई का काम करके उनकी पढ़ाई का खर्च उठाया।
शुरुआती शिक्षा हिंदी माध्यम से पूरी करने वाले विवेक का यह सफर बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने एमपीपीएससी, यूपीपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं समेत कुल 20 बार असफलता का सामना किया। लगातार असफलताओं के बावजूद उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और यूपीएससी परीक्षा क्रैक की।
अपने पहले सफल प्रयास में, ओबीसी प्रमाण पत्र से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण उन्हें आईपीएस के बजाय इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS) कैडर आवंटित किया गया था। उनका लक्ष्य खाकी वर्दी पहनना था, इसलिए उन्होंने रेलवे की नौकरी के साथ-साथ दोबारा पढ़ाई शुरू की। अपने अगले प्रयास में उन्होंने एक बार फिर यूपीएससी की परीक्षा पास की और अंततः आईपीएस अधिकारी बनकर अपना सपना पूरा किया।
कुछ कहानियां हम सभी को प्रेरित करती है।
आप के संघर्ष और हौसले को मैं सलाम करता हूं।
पूरे देशवासियों को आप की सफलता पर आज गर्व हो रहा है।
आप की सफलता ने अनेकों युवाओं को प्रेरित किया है।
आप की इस सफलता पर यह लाइन बेहद अच्छी लगती हैं और वह यह है कि
"असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो,क्या कमी रह गई,देखो और सुधार करो"
आप को दिल से सलाम ✌️✌️✌️🫡🫡🫡🙏🙏🙏
#🥰मोटिवेशन वीडियो ##viral #🌞 Good Morning🌞 #👩🌾खान सर मोटिवेशन💡 #📰GK & करेंट अफेयर्स Students💡