सिंघड़ा में गूंजा 'हर-हर महादेव': साध्वी संजु उपाध्याय की शिवपुराण कथा में उमड़ा जनसैलाब
कोंच गया जी जिले के कोंच प्रखंड अंतर्गत सिंघड़ा गांव इन दिनों शिवमय हो गया है। यहाँ आयोजित नौ दिवसीय भव्य शिवपुराण कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के आध्यात्मिक प्रवाह में गोते लगाते हुए श्रद्धालु शिव भक्ति में भावविभोर नजर आए।प्रख्यात कथावाचक साध्वी संजु उपाध्याय ने अपने मुखारविंद से भगवान शिव के कल्याणकारी स्वरूपों का वर्णन किया। चौथे दिन की कथा में उन्होंने शिव विवाह के प्रसंग को इतनी जीवंतता से सुनाया कि पूरा पंडाल तालियों और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। उन्होंने बताया कि शिवपुराण का श्रवण मात्र ही मनुष्य के जीवन से अंधकार मिटाकर सत्य का मार्ग प्रशस्त करता है।इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान चाणक्य पांडे और साधु सिंह उर्फ राकेश कुमार ने विधि-विधान से पूजन संपन्न किया। कार्यक्रम की व्यवस्था और गरिमा बढ़ाने में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।
मौके पर बम-बम सिंह, जयकुमार सिंह, धनंजय कुमार सिंह, बाचस द्विवेदी, अमर शर्मा, अरविंद सिंह, ललन सिंह, रुपेश सिंह, सहेंदर सिंह, नौलेश द्विवेदी और प्रकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन और ग्रामीण उपस्थित रहे।कथा के दौरान साध्वी जी ने जीवन में सत्य और संयम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महादेव का स्वरूप त्याग और लोक-कल्याण का प्रतीक है, जिसे हर व्यक्ति को अपने आचरण में उतारना चाहिए। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और प्रतिदिन प्रसाद और आरती के साथ समापन हो रहा है।
#गया की खबरें