वागड़ न्यूज नेटवर्क
860 views
17 days ago
कोहाला घाटी में महावीर इंटरनेशनल का नवमा संभागीय अधिवेशन, अनिल जैन के सानिध्य में सेवा कार्यों का सम्मान समाचार: महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर-बांसवाड़ा जोन द्वारा नवमा संभागीय अधिवेशन आनंद फार्म हाउस, कोहाला घाटी, तलवाड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय प्रेसिडेंट वीर अनिल जैन सीए मुख्य अतिथि, जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन अध्यक्ष, जबकि अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम राठौड़, इंटरनेशनल डायरेक्टर अजीत कोठिया व जोन सचिव विनोद दोसी विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों का माला, दुपट्टा, पगड़ी व शाल से स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलन व भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा अनावरण के साथ अधिवेशन का शुभारंभ हुआ। पृथ्वीराज जैन ने कहा कि जोन के 22 केंद्र सेवा कार्यों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। वीरा भुवनेश्वरी मालोंत ने महिला सशक्तिकरण पर कविता पाठ किया, जबकि जोन प्रतिवेदन विनोद दोसी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सकोरा वितरण, बेबीकिट, रक्तदान, पर्यावरण, पेयजल, स्वास्थ्य व नेत्रदान जैसे सेवा कार्यों के लिए विभिन्न केंद्रों को सम्मानित किया गया। सागवाड़ा वामा, तलवाड़ा, खौड़न, बांसवाड़ा माही, कनबा, डूंगरपुर, प्रियदर्शिनी वीरा, बागीदौरा, घाटोल, अरथूना, डडूका, नौगामा, गढ़ी परतापुर, हिल सिटी डूंगरपुर सहित कई केंद्रों के करीब 220 वीर-वीराओं ने भाग लिया। इस दौरान जोनल न्यूज बुलेटिन “वीर प्रवाह” का लोकार्पण वीर अजीत कोठिया के संपादन में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर अनिल जैन द्वारा किया गया। मणिलाल कोठारी, बदामीलाल बखरिया और स्व. महिपाल दोसी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश सी जैन, विनोद दोसी व नीरव जैन ने किया। जानकारी प्रकाश जैन ने दी। #राजस्थान #समाचार #खबर #जय_हिन्द🇮🇳