राम नवमी पर गुरुवार के साथ ही अब शुक्रवार को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वर्ष 2026 के राजपत्रित अवकाशों की सूची में 26 मार्च को राम नवमी का सार्वजनिक अवकाश पहले से घोषित था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 के साथ ही 27 मार्च को भी राम नवमी का अवकाश घोषित करने का आदेश बुधवार को जारी कर दिया है। हालांकि, 27 को बैंक खुलेंगे।
राम नवमी पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने से सचिवालय और पांच दिवसीय कार्यदिवस वाले कार्यालय अब लगातार चार दिन बंद रहेंगे। सोमवार 30 मार्च को कार्यालय खुलेंगे इसके बाद मंगलवार 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर फिर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
गौर करने की बात यह है कि बुधवार दोपहर को पहले सामान्य प्रशासन ने 27 मार्च का सावर्जनिक अवकाश निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंटल एक्ट 1881 के तहत घोषित किया। इस एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश रहने पर बैंक भी लगातार चार दिन बंद हो जाते।
देर शाम पहले जारी आदेश को संशोधित करते हुए सामान्य प्रशासन ने दूसरा आदेश जारी कर 27 मार्च के अवकाश को निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंटल एक्ट 1981 से बाहर कर दिया। ऐसे में अब 27 मार्च को बैंक खुलेंगे। कोषागार निदेशक वीके सिंह के मुताबिक 31 मार्च तक पड़ने वाले सभी अवकाशों में कोषागार खुलेंगे।
#CMYogi #UttarPradesh
#🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #Newsgenix