Rajeev Tomar
558 views
1 months ago
🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ *सांपला रोड पर भाकियू तोमर का सदस्यता अभियान, 28 नए सदस्य जुड़े* *किसानो की आवाज़ बने इल्यास गौड़ उर्फ़ पप्पू के नेतृत्व मे जुड़े किसान तोमर से किसान युवाओं को प्रेरित कर रहे इल्यास गौड़ उर्फ़ पप्पू* *सिकंदर अली* जिला ब्यूरो चीफ दैनिक शाह अलर्ट देवबंद✍️ भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के युवा जिला मंत्री अमजद गौर के नेतृत्व में सपला रोड स्थित बिजली घर के निकट कार्यालय पर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के तहत ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र से कुल 28 लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई तथा उन्हें सदस्यता कार्ड सौंपे गए। कार्यक्रम के दौरान किसानों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। युवा जिला मंत्री अमजद गौर ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि किसी भी किसान या मजदूर का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने की अपील की। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सदस्य अपनी गाड़ियों पर संगठन का झंडा अनिवार्य रूप से लगाएं। इस मौके पर जिला महामंत्री इलियास (पप्पू), तहसील अध्यक्ष संोज कुमार, मंत्री प्रतिनिधि शहनवाज, युवा नगर सचिव मुस्तकीम गौर, युवा नगर अध्यक्ष गुलबहार, वार्ड अध्यक्ष मुंतज़िर अफसर गौर, अंकित राणा, शादाब गौर, परवेज, सलीम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। *ब्यूरो रिपोर्ट* हसनैन गौड़ शहाब नबी सिद्दीकी #भारतीय किसान यूनियन तोमर #देवबंद न्यूज़_ #देवबंद #देवबंद न्यूज़ #देवबंद ब्रेकिंग news