Javed khan
854 views
#🏏बांग्लादेश की T20 WC से छुट्टी 😮 #🏏 क्रिकेट अपडेट 🏆 #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स टी-20 वर्ल्ड कप: बांग्लादेश के न खेलने पर बीसीसीआई का बयान बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि भारत ने बांग्लादेश टीम को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया था और बोर्ड चाहता था कि बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप में भारत आकर खेले। उनके मुताबिक बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार किया और सिर्फ़ श्रीलंका में मैच कराने की मांग रखी। राजीव शुक्ला ने यह भी कहा कि पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल आख़िरी समय पर बदलना संभव नहीं था, इसी वजह से आईसीसी को बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करना पड़ा। उन्होंने पाकिस्तान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस पूरे मामले में बांग्लादेश को उकसाने में पाकिस्तान की भूमिका रही है, जो उचित नहीं है। #T20WorldCup #BCCI #BangladeshCricket #TeamIndia #CricketNews #ICC #WorldCupUpdate