#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🏏T20 अपडेट 📰 लुंगी नगिडी और टी नटराजन के 3-3 विकेट के बाद समीर रिजवी (70*) के अर्धशतक की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके घर पर अप्रैल फूल बनाया और अदब से 6 विकेट से हराया। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को रोमांचक मैच देखने को मिला। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने घर पर 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.4 ओवर में 141 रन पर ढेर हो गई।
इसके बाद लगने लगा था कि 142 रन के टारगेट को दिल्ली कैपिटल्स आसानी से चेज कर लेगी। हालांकि, गेंदबाजों ने लखनऊ की वापसी करा दी और टीम ने सस्ते में 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच 76 गेंदों पर 119 रन की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप ने दिल्ली कैपिटल्स की जीत पर मुहर लगा दी। दिल्ली ने 18वें ओवर में जीत दर्ज कर 2 अंक प्राप्त किए।
#LSGvsDC #IPL2026
#Newsgenix