7 दिन बाद अस्पताल से घर लौटीं सोनिया गांधी
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें कुछ दिन पहले बुखार और इंफेक्शन की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।
डॉक्टरों के अनुसार, सोनिया गांधी को ‘सिस्टमिक इंफेक्शन’ था, जिसका इलाज एंटीबायोटिक्स से किया गया और अब उनकी हालत में काफी सुधार है। करीब 7 दिन तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इलाज के दौरान उनकी सेहत पर लगातार निगरानी रखी गई और अब वह पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं।
#SoniaGandhi #HealthUpdate #Congress #BreakingNews #DelhiNews #ViralNews #TrendingNews #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate
#🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌐 राष्ट्रीय अपडेट