पूर्णिया पूर्व प्रखंड के सिकंदरपुर पंचायत अंतर्गत बारसोनी गांव में पंचायत की मुखिया श्रीमती इशरत बानो जी के आवास पर आयोजित होली एवं ईद मिलन समारोह में शामिल होने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम में सभी समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव का सुंदर संदेश दिया।
ऐसे आयोजन हमारी गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान हैं, जहां सभी लोग मिलकर खुशियों को साझा करते हैं और आपसी एकता को मजबूत करते हैं। सभी को होली एवं ईद की हार्दिक शुभकामनाएं—समाज में सद्भाव, शांति और खुशहाली बनी रहे। 🌸🌙🤝
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट