#🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जेफरी सैक्स ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सख्त चेतावनी दी है।उन्होंने कहा कि अगर यूएई युद्ध में शामिल होता है तो उसके प्रमुख शहर दुबई और अबू धाबी खतरे में पड़ सकते हैं।
ये शहर पर्यटन और मनोरंजन के लिए बने हैं, न कि सैन्य ठिकानों के लिए। दुबई-अबू धाबी बमबारी का शिकार हो सकते हैं।
जेफरी सैक्स ने कहा कि अगर यूएई युद्ध में कूद पड़ता है तो दुबई और अबू धाबी उड़ाए जा सकते हैं। ये रिसॉर्ट एरिया हैं, पर्यटकों के ठिकाने हैं। यहां अमीर लोग पार्टी करने और पैसा लगाने आते हैं। इन जगहों पर मिसाइल डिफेंस सिस्टम नहीं हैं। युद्ध क्षेत्र बनाना इन शहरों के उद्देश्य को ही खत्म कर देगा।
#IranUsWar #Iran #Dubai #UAE
#Newsgenix