Bareilly News: मोबाइल फोन और सोशल मीडिया की बढ़ती लत खतरनाक, एसपी सिटी ने विद्यार्थियों को किया आगाह,
मोबाइल फोन और सोशल मीडिया की बढ़ती लत खतरनाक है। किशोर और युवा इसकी वजह से अवसाद का शिकार हो रहे हैं। कई बार वे अपराध के दलदल में भी फंस जा रहे हैं। इसका इस्तेमाल बेहद सावधानी से करें। ये बातें एसपी सिटी मानुष पारीक ने शनिवार को फरीदपुर स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों से कहीं।
उन्होंने बताया कि देश के आजाद होने से पहले अंग्रेज यहां अफीम की खेती कराते थे। उसे चीन के युवाओं को बेहद सस्ते दामों पर उपलब्ध कराया जाता था। जब वहां की युवा पीढ़ी इस नशे की गुलाम हो गई तो इसकी कीमतें बढ़ा दी गईं। नतीजा, चीन अंदरूनी रूप से कमजोर हो गया। आज मोबाइल फोन वही मॉडर्न अफीम बन चुका है। गाजियाबाद की घटना का हवाला देते हुए बताया कि कैसे मोबाइल फोन की लत अपराध और अवसाद का कारण बन रही है।
#🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #Budaun #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #bareilly