Newsgenix
5.2K views
7 hours ago
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ दिल्ली सरकार का कहना है कि केंद्र के सहयोग से एलपीजी आपूर्ति और और ईंधन के अन्य विकल्प उपलब्ध कराने के लिए बहु-स्तरीय रणनीति शुरू की गई है। एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला स्तर पर निगरानी की जा रही है। दिल्ली ससरकार के खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अतिरिक्त आयुक्त अरुण कुमार झा का कहना है कि पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है। कनेक्शन देने के लक्ष्य बढ़ाए गए हैं। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि अब तक एलपीजी गैस सिलिंडर की जमाखोरी और अवैध रूप से एलपीजी के उपयोग से जुड़े 27 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल को एलपीजी बुकिंग 1.11 लाख थी, जो सामान्य औसत 1.60 लाख से कम थी। यहां रहने वाले दूसरे राज्यों के श्रमिक वैध पहचान पत्र दिखाकर नियमित एलपीजी कनेक्शन के बिना पांच किलो के सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं। #LPGCrisis #Delhi #Dainik #Newsgenix