Newsgenix
523 views
21 hours ago
#🏏 श्रेयस अय्यर #🔥 टीम इंडिया 🇮🇳 #🏆ENG v IND On JioHotstar #🏏पहला T20: इंग्लैंड vs इंडिया🔥 भारत और इंग्‍लैंड के बीच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में बुधवार रात खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश के कारण दूसरी पारी शुरू ही नहीं हो सकी। बारिश समय के साथ तेज होती चली गई। ऐसे में अंत में अंपायर्स ने मैच को रद करने का फैसला लिया। 5 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 4 जुलाई को खेला जाएगा। मुकाबले की बात करें तो भारत की शुरुआत खराब रही और दूसरे ओवर में टीम को 2 झटके लगे। चौथी गेंद पर संजू सैमसन कैच आउट हुए। उन्‍होंने 1 रन बनाया। आखिरी गेंद पर ईशान किशन रन आउट हुए। ईशान का खाता तक नहीं खुला। इसके बाद अभिषेक शर्मा को कप्‍तान श्रेयस अय्यर का साथ मिला। अभिषेक ने बेखौफ अंदाज में बल्‍लेबाजी की और 20 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी। इस दौरान उन्‍होंने अपने 100 छक्‍के भी पूरे किए। #Newsgenix #INDvsENG #T20Match