🗳️ उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची अपडेट, 84 लाख नए वोटर जुड़े
उत्तर प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में बड़ा इज़ाफा हुआ है। ताज़ा जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार राज्य में 84 लाख से ज्यादा नए मतदाता जुड़े हैं, जिससे कुल मतदाता संख्या अब 13.39 करोड़ हो गई है।
इस अपडेट में 42,27,902 पुरुष और 42,00,778 महिला मतदाताओं को शामिल किया गया है। इससे पहले 6 जनवरी 2026 को जारी मसौदा सूची में कुल 12.55 करोड़ मतदाता दर्ज थे।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक चलाया गया। यह अभियान प्रदेश के सभी 75 जिलों, 403 विधानसभा क्षेत्रों और हर मतदान केंद्र पर संचालित किया गया।
#UttarPradesh #VoterList #ElectionUpdate #Voting #IndiaNews #BreakingNews #UPNews #Democracy #Election2026
#📝UP में SIR की अंतिम सूची जारी #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट