हादसे को आमंत्रित करता विद्यापति धाम का जाम
जनक्रांति कार्यालय से संवाददाता अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट
विद्यापतिनगर/समस्तीपुर, 26 अप्रैल 2026। विद्यापति धाम में रोजाना लगने वाला भीषण जाम श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों के लिए परेशानी के साथ-साथ हादसों का कारण बनता जा रहा है। मंदिर परिसर तक पहुंचने वाले मार्गों पर ऑटो और टोटो की लंबी कतारें आम बात हो गई हैं, जिससे घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि पूजा-अर्चना के लिए घर से पांच-छह घंटे पहले निकलना पड़ता है, फिर भी समय पर मंदिर पहुंचना मुश्किल हो जाता है। जाम के कारण न सिर्फ आवागमन बाधित होता है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी हर समय बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं, बावजूद इसके समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह जाम उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है। अक्सर वाहनों के दबाव और अव्यवस्था के कारण बोलबाला और विवाद की स्थिति भी उत्पन्न होती रहती है।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कर जाम की समस्या से निजात दिलाई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले व्यवस्था में सुधार हो सके। समस्तीपुर जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन प्रधान कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित।
#moj_content ##Samastipur news ##india_jankranti_news, #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️