#✈️बड़े विमान हादसे में 8 लोगों की मौत 🤯 अमेरिका के कैलिफोर्निया से मंगलवार सुबह भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। यहां अमेरिकी वायुसेना के सबसे भरोसेमंद विमानों में से एक, B-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक हादसा दक्षिणी कैलिफोर्निया में स्थित एयर फोर्स बेस के पास हुआ। विमान बेस से उड़ान भरते ही क्रैश हो गया जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है।
तब विमान एक रेगुलर टेस्ट मिशन पर था। भीषण हादसे में विमान के परखच्चे उड़ गए और मलबे में आग लग गई। वायुसेना के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि विमान में सवार सभी 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में अमेरिकी सेना के जवान सहित इंजीनियर और तकनीशियन शामिल थे।
#🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🆕 ताजा अपडेट