#📢बंगाल में फेस-2 की वोटिंग जारी 🔴 पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग जारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 142 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में कुल 3.21 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक इस बार 1448 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 220 महिलाएं शामिल हैं। कोलकाता, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नदिया, हुगली और पूर्व बर्दवान जैसे जिलों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
पिछले चुनाव 2021 में इन 142 सीटों में से टीएमसी ने 123 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी को 18 और आईएसएफ को 1 सीट मिली थी।
इससे पहले पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। अब सभी की नजरें 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।
#WestBengalElection #Election2026 #VotingDay #Democracy #IndiaVotes #BreakingNews #Politics #WestBengal #ElectionUpdate
#🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 राष्ट्रीय अपडेट