अमेरिका में दिल दहला देने वाली घटना: गोलीबारी में 8 मासूम बच्चों की मौत
अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवेपोर्ट शहर में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गोलीबारी में 8 बच्चों की जान चली गई। सभी बच्चों की उम्र 1 से 14 साल के बीच बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है। एक हमलावर ने करीब 10 लोगों पर गोली चलाई और इसके बाद एक गाड़ी छीनकर भाग गया। बाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ में संदिग्ध हमलावर मारा गया।
बताया जा रहा है कि कुछ पीड़ित बच्चे हमलावर के ही रिश्तेदार थे। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
श्रेवेपोर्ट के मेयर ने इसे शहर की सबसे दुखद घटनाओं में से एक बताया है।
#AmericaNews #BreakingNews #CrimeNews #GunViolence #ShockingNews #WorldNews #SadNews #JusticeForVictims #NewsUpdate
#🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🔴 क्राइम अपडेट