ईरान का ट्रंप पर बड़ा हमला: 'एक घंटे में किए 7 दावे, सभी झूठे'
ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि उन्होंने एक घंटे में सात दावे किए और सभी सातों झूठे हैं। यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर सामने आया है।
ग़ालिबाफ़ ने ट्रंप के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि शांति समझौते तक ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी। इसके जवाब में ग़ालिबाफ़ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका की नाकेबंदी जारी रहती है तो होर्मुज़ स्ट्रेट खुला नहीं रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट का नियंत्रण और नियम जमीन पर हालात तय करेंगे, सोशल मीडिया नहीं।
उन्होंने यह भी कहा कि झूठ के आधार पर न तो युद्ध जीता जा सकता है और न ही बातचीत से कोई ठोस नतीजा निकल सकता है। गौरतलब है कि ग़ालिबाफ़ उस ईरानी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा भी रहे हैं जो अमेरिका से बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचा था।
#Iran #Trump #MohammadBagherGhalibaf #HormuzStrait #USIranTensions #MiddleEastNews #BreakingNews #WorldNews #InternationalPolitics #ViralNews
#🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️