Javed khan
700 views
15 hours ago
#📢बंगाल: वोटर लिस्ट से 90 लाख नाम हटे 😲 पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट से 91 लाख नाम हटे, जानें पूरा मामला पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। अब तक करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा चुके हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, यह कार्रवाई उन नामों पर की गई है जिनमें दस्तावेज़ों में गड़बड़ी या तार्किक विसंगतियां पाई गईं। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन नामों को सूची से बाहर कर दिया गया। आंकड़ों के अनुसार, मुर्शिदाबाद जिले से सबसे ज्यादा करीब 7.49 लाख नाम हटाए गए हैं, जबकि मालदा जिले से लगभग 4.59 लाख नाम कटे हैं। इससे पहले फरवरी में जारी सूची में भी लाखों नाम हटाए गए थे, जिन्हें मिलाकर अब कुल संख्या 90 लाख से अधिक हो चुकी है। आयोग का कहना है कि कुछ मामलों की प्रक्रिया अभी भी जारी है, जिससे यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। #WestBengal #VoterList #ElectionUpdate #BreakingNews #IndiaNews #Politics #ElectionCommission #TrendingNews #HindiNews #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट