#📢PM मोदी-शाह को राहुल ने कहा गद्दार 🤯 पीएम मोदी और अमित शाह पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी
के विवादित बयान पर सियासी संग्राम छिड़ गया है. विवादित बयान को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. सीएम फडणवीस ने राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का 'सबसे रिजेक्टेड माल' करार दिया. बता दें कि राहुल ने रायबरेली में हुई रैली में पीएम मोदी और अमित शाह को गद्दार बताया था. इसे लेकर अब बीजेपी राहुल पर हमलावर है.
#🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स